Sunday, 8th June 2025

कोरोना इफेक्ट / देश के 130 जिले अभी भी रेड जोन में, लेकिन ग्रीन जोन में आने वाले 319 जिलों में 3 मई के बाद राहत मिलने के आसार

Fri, May 1, 2020 6:00 PM

 

  • सबसे ज्यादा 19 रेड जोन और 36 ऑरेंज जोन यूपी में, सबसे ज्यादा 30 ग्रीन जोन असम में
  • रेड जोन यानी जहां कोरोना के मामले सबसे ज्यादा, ग्रीन जोन यानी जहां 21 दिन से नए मामले नहीं आए
 

नई दिल्ली. लॉकडाउन का फेज-2 तीन मई को खत्म हो रहा है। सरकार कोरोना संक्रमणों की संख्या के आधार पर राज्यों को छूट दे सकती है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के राज्यों के अलग-अलग जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। मंत्रालय ने कोरोना मामलों की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्ट के हिसाब से जिलों की नई सूची बनाई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को यह जानकारी दी है। देश के 130 जिलों में 3 मई के बाद भी सख्ती जारी रह सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन्हें रेड जोन घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि रिकवरी रेट बढ़ा है। इसी हिसाब से अब अलग-अलग इलाकों में जिलों को जोन वाइज बांटा जा रहा है।

उत्तरप्रदेश में सबसे ज्यादा 19 रेड जोन

राज्य रेड जोन ऑरेंज जोन ग्रीन जोन कुल
अंडमान एंड निकोबार 0 2 3
आंधप्रदेश 5 7 1 13
अरुणाचल 0 0 25 25
असम 0 3 30  13 
बिहार 5 20 13 38 
चंडीगढ़ 1 0 0 1
छत्तीसगढ़  1 1 25 27
दादर नगर हवेली 0 1 1
अंडमान दमन दीव 0 0 2 2
दिल्ली 11 0 0 11
गोवा 0 0 2 2
गुजरात 9 19 5 33
हरियाणा 2 18 2 22
हिमाचल प्रदेश 0 6 6 12 
जम्मू एंड कश्मीर 4 12 20 
झारखंड 1 9 14 24 
कर्नाटक  3 13 14 30 
केरल  2 10 2 14 
लद्दाख 0 2 0 2
लक्षद्वीप 0 0 1 1
मध्य प्रदेश  19 24 52
महाराष्ट्र 14 16 6 36
मणिपुर 0 0 16 16 
मेघालय 0 1 10 11
मिजोरम 0 0 11 11
नगालैंड 0 0 11 11
ओडिशा 3 6 21 30
पुड्ड्चेरी 0 1 3 4
पंजाब 3 15 4 22
राजस्थान 8 19 6 33 
सिक्किम 0 0 4 4
तमिलनाडु 12 24 1 37
तेलंगाना 6 18 33 
त्रिपुरा 0 2 6 8
उत्तर प्रदेश 19 36 20 75 
उत्तराखंड 1 2 10 13
पश्चिम बंगाल 10 23 
कुल 130 284  319 733

जिलेवार स्थिति: 

मध्यप्रदेश

  • 9 रेड जोन: इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार, बड़वानी, पूर्वी निमाड़, देवास, ग्वालियर।
  • 19 ऑरेंज जोन: खरगोन, रायसेन, होशंगाबाद, रतलाम, आगर मालवा, मंदसौर, सागर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, अलीराजपुर, टीकमगढ़, शहडोल, श्योपुर, डिंडोरी, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, विदिशा, मुरैना।
  • 24 ग्रीन जोन: रीवा, अशोकनगर, राजगढ़, शिवपुरी, अनूपपुर, बालाघाट, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, गुना, झाबुआ, कटनी, मंडिया, नरसिंघपुर, नीमच, पन्ना, सतना, सीहोर, सिओनी, सीधी, उमरिया, सिंगरौली, निवाड़ी।

राजस्थान 

  • 8 रेड जोन: जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, नागौर, बांसवाड़ा, झालावाड़।
  • 19 ऑरेंज जोन: टोंक, जैसलमेर, दौसा, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, उदयपुर, धौलपुर, सीकर, अलवर, बीकानेर, चूरू, पाली, बाड़मेर, करौली, राजसमंद
  • 6 ग्रीन जोन: बारां, बूंदी, गंगानगर, जालोर, सिरोही, प्रतापगढ़।

महाराष्ट्र

  • 14 रेड जोन: मुंबई, पुणे, ठाणे, नासिक, पालघर, नागपुर, सोलापुर, यवतमाल, औरंगाबाद, सतारा, धुले, अकोला, जलगांव, मुंबई सब-अर्बन।
  • 16 ऑरेंज जोन: रायगड़, अहमदनगर, अमरावती, बुलढ़ाणा, नंदूरबार, कोल्हापुर, हिंगोली, रत्नागिरी, जालना, नांदेड़, चंद्रपुर, परभनी, सांगली, लातूर, भंडारा, बीड। 
  • 6 ग्रीन जोन: ओस्मानाबाद, वाशिम, सिंधुदुर्ग, गोंदिया, गढ़चिरौली, वर्धा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery