Friday, 23rd May 2025

माेदी काे अनफॉलो क्याें किया / व्हाइट हाउस ने कहा- राष्ट्रपति जब किसी देश की यात्रा पर जाते हैं तो वहां के शीर्ष नेताओं और अधिकारियों को फॉलो किया जाता है

Thu, Apr 30, 2020 8:58 PM

 

  • व्हाइट हाउस ने ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी समेत 6 ट्विटर हैंडल फॉलो करना शुरू किए थे
  • व्हाइट हाउस अब सिर्फ 13 अकाउंट फॉलो करता है, इनमें डोनाल्ड ट्रम्प और उनके प्रशासन के लोग हैं
 

वॉशिंगटन. व्हाइट हाउस ने बुधवार को बताया कि उसका ट्विटर हैंडल आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति की विदेश यात्रा के दौरान थोड़े समय के लिए मेजबान देशों के अधिकारियों के ट्विटर को फॉलो करता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि यात्रा के समर्थन में अधिकारियों के संदेशों को रीट्वीट किया जा सके।

व्हाइट हाउस ने बताया कि फरवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर को फॉलो करना शुरू किया था। इसके साथ ही अमेरिका में भारतीय दूतावास, भारत में अमेरिकी दूतावास और भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर को भी फॉलो करना शुरू किया था। इस हफ्ते व्हाइट हाउस ने सभी छह ट्विटर हैंडल को अनफॉलो कर दिया है। 

विदेश मंत्रालय को संज्ञान लेना चाहिए: राहुल गांधी

व्हाइट हाउस ने हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल अनफॉलो किया है। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इससे बड़ी निराशा हुई है।  विदेश मंत्रालय को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

अब व्हाइट हाउस सिर्फ 13 अकाउंट फॉलो कर रहा
व्हाइट हाउस अब सिर्फ 13 ट्विटर अकाउंट फॉलो कर रहा है। इसमें डोनाल्ड ट्रम्प, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प, उप राष्ट्रपति माइक पेंस और ट्रम्प प्रशासन से संबंधित कुछ लोग शामिल हैं। ऐसा पहली बार था, जब व्हाइट हाउस ने भारतीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को फॉलो करना शुरू किया था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery