नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों का आंकड़ा मंगलवार को एक हजार पार कर गया। अब तक देश में 1011 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार 631 हो गई है। पिछले एक दिन में रिकॉर्ड 71 संक्रमितों ने दम तोड़ा। इसके पहले 26 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 60 मौतें हुई थीं। मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना से 31 लागों की जान गई। मरने वालों में 25 मुंबई, 4 जलगांव और 2 पुणे के थे। राज्य में एक दिन में हुई मौतों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है।
गुजरात में भी 19 संक्रमित मरीजों ने जान गंवा दी। ये सभी अहमदाबाद के रहने वाले थे। राज्य में मरने वालों की संख्या 181 हो गई है। मध्य प्रदेश में 10, उत्तर प्रदेश में 4, राजस्थान में 2, पश्चिम बंगाल में 2, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और तमिलनाडु में 1-1 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। इसके पहले सोमवार को 56 लोगों की मौत हुई थी।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?
| राज्य | मौतें |
| महाराष्ट्र | 400 |
| गुजरात | 181 |
| मध्य प्रदेश | 120 |
| दिल्ली | 54 |
| राजस्थान | 52 |
| आंध्र प्रदेश | 31 |
| उत्तर प्रदेश | 34 |
| तेलंगाना | 26 |
| तमिलनाडु | 25 |
| कर्नाटक | 20 |
| पश्चिम बंगाल | 22 |
| पंजाब | 19 |
| जम्मू कश्मीर | 08 |
| हरियाणा | 05 |
| केरल | 03 |
| झारखंड | 03 |
| बिहार | 02 |
| हिमाचल प्रदेश | 02 |
| असम | 01 |
| मेघालय | 01 |
| ओडिशा | 01 |
| पुडुचेरी | 01 |
| कुल | 1011 |
26 अप्रैल को हुई थीं 60 मौतें
| तारीख | मौतें |
| 22 अप्रैल | 37 |
| 23 अप्रैल | 44 |
| 24 अप्रैल | 57 |
| 25 अप्रैल | 37 |
| 26 अप्रैल | 60 |
| 27 अप्रैल | 54 |
टॉप-4 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 244 |
| अहमदाबाद | 128 |
| पुणे | 85 |
| इंदौर | 63 |
Comment Now