Sunday, 27th July 2025

राहत / अरबिंदो से 11 और चोइथराम से 3 मरीज स्वस्थ हो घर लौटे आज 49 और मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज होंगे

Tue, Apr 28, 2020 6:09 PM

 

  • अब तक 137 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, अभी भी अस्पतालों में 250 से अधिक मरीज भर्ती
  • जिले में अब तक 1372 पॉजिटिव मरीज मिले, 63 लोगों की इस वायरस से गई जान
 

इंदौर.  कोरोनावायरस से स्वस्थ होकर मरीजों के डिस्चार्ज होने का सिलसिला जारी है। सोमवार रात अरबिंदो अस्पताल से 11 और चोइथराम अस्पताल से तीन मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। अब तक 137 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल अस्पतालों में 250 से अधिक मरीज भर्ती हैं। मंगलवार को इंडेक्स अस्पताल से करीब 45 व टीबी अस्पताल से भी 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया जाएगा। 

ये हुए डिस्चार्ज
अरबिंदो से रिजवाना, बीना अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, लोकेश, सलमा खातून, दिलीप कुमार लाठी, सुल्तान अली, शमशाद बी, खतिया, दो अन्य को डिस्चार्ज किया गया। वहीं चोइथराम से 74 वर्षीय एसएन भूतड़ा, 72 वर्षीय सैफुद्दीन कुरैशी कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे। 40 वर्षीय आंजनेय वर्मा भी डिस्चार्ज हुए।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery