Saturday, 13th September 2025

कोरोना / इंदाैर में आंकड़ा बढ़ा, लेकिन कम हुई पॉजिटिव केस निकलने की दर, पुराने 550 सैंपल में 138, नए 270 में सिर्फ 27 मरीज

Tue, Apr 28, 2020 6:07 PM

 

  • सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जिले में मृतकों का आंकड़ा 63 हुआ
  • 820 सैंपल में 165 पॉजिटिव, इनमें पहले भेजे सैंपल में केस आने की दर 24%, नए में घटकर 10
 

इंदौर. शहर में साेमवार देर रात एक बार फिर से कोरोना ब्लास्ट हुआ। यहां एक ही दिन में 165 नए संक्रमित सामने आए। वहीं, तीन लोगों की मौत भी हुई। अब तक जहां 1372 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। वहीं, 63 लोगों की इस वायरस से जान भी जा चुकी है। पुडुचेरी व अहमदाबाद भेजे गए 1488 सैंपल में से करीब 560 की रिपोर्ट आ गई है। इनमें से 138 पॉजीटिव हैं। ये सभी 12 से 22 अप्रैल के सैंपल थे। इनमें टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 24.64% था। वहीं, एमजीएम में नियमित आए 270 सैंपल में से 27 पॉजीटिव आए हैं, इसमें टीपीआर 10.38% रही है। यानी टीपीआर घट गया है। मृत्यु दर भी पांच फीसदी के नीचे आई है। अब तक 1372 पॉजिटिव मरीजों में से 63 की मौत हो चुकी है। 10 दिन पहले जो मृत्यु दर 10% के करीब थी, वह अब घटकर 4.59% रह गई है।

इधर, केंद्रीय दल ने माना है कि इंदौर ने लॉकडाउन का इतनी सख्ती से पालन नहीं किया होता तो संक्रमण कई गुना फैल गया होता। दिल्ली रवाना होने से पहले दल के प्रमुख अभिलक्ष लिखी ने प्रशासन को समय पर टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने इंदौर की समीक्षा की। सीएस ने कहा कि सैंपलिंग बढ़ाने की जरूरत है। कलेक्टर ने उन्हें बताया कि कड़े लॉकडाउन के चलते स्थिति नियंत्रण में आ रही है, लेकिन लॉकडाउन को बढ़ाने की जरूरत है। दो से तीन सप्ताह तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने की बात भी हुई।

सेंट्रल जेल के 9 और कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव 
सेंट्रल जेल के 9 और कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी वे कैदी हैं, जिन्हें जेल के उस आइसोलेशन वार्ड में रखा था, जिसमें चंदन नगर का पॉजिटिव कैदी था। आठ कैदियों को क्वारैंटाइन किया है, जबकि एक कैदी जमानत पर गया है। अब उसे भी खोजकर क्वारैंटाइन करवाएंगे। कैदी दिलीप आनंद राव, जितेंद्र सीताराम, शेख मोहसीन, पारस लखानी, जयगिरी घनश्याम, पंकज अमृतलाल, दीपक अशोक रतनलाल और कृष्णा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया कि 8 कैदी पहले से अस्थायी जेल में क्वारैंटाइन हैं, जबकि कैदी शेख मोहसीन जा चुका है। ये सभी वे कैदी हैं, जो चंदन नगर 10वीं गली में रहने वाले कैदी नासिर के साथ एक आइसोलेशन वार्ड में थे। नासिर चंदन नगर पुलिस पर पत्थरबाजी के आरोप में जेल भेजा था। रासुका की कार्रवाई के बाद उसके बेटे जावेद को जबलपुर जेल में भेजा है। जावेद और नासिर के पॉजिटिव निकलने के बाद 15 अप्रैल को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 16 कैदियों की सैंप्लिंग करवाई थी। इन्हीं में से नौ पॉजिटिव निकले हैं। 

संयोगितागंज थाना : सिपाही व सीएसपी का कर्मचारी पॉजिटिव, 12 सिपाही क्वारैंटाइन
रिपोर्ट के अनुसार संयोगितागंज थाने का सिपाही लोंकेद्र सिंह और सीएसपी पूर्ति तिवारी के कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन का काम देखने वाला सिपाही मुन्ना यादव भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद सोमवार रात को सीएसपी भी अपनी जांच करवाने पहुंचीं। यह रिपोर्ट आने के बाद थाने के चार और सीएसपी कार्यालय के आठ सिपाहियों को मिलाकर कुल 12 पुलिस कर्मियों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। उधर एरोड्रम थाने के एक कांस्टेबल सुनील पटेल का भी सैंपल लिया था। उसकी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
संक्रमित को अलग रखते तो अन्य सुरक्षित रहते
आइसोलेशन वार्ड में सिर्फ नए और पैरोल से लौटने वाले कैदियों को रखा था। इनके लिए एक स्पेशल वार्ड तो बनाया था, लेकिन दोनों एक ही हाल में थे। सबके पलंग पास-पास थे, इसलिए नासिर से वार्ड में संक्रमण फैला। यदि नए कैदियों को अलग रखते तो संक्रमण नहीं फैलता।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery