Sunday, 8th June 2025

कोरोना देश में LIVE / अब तक 29 हजार 451 केस: केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा- जमातियों ने पहले देशभर में संक्रमण फैलाया, अब कोरोना वॉरियर बनना चाहते हैं

Tue, Apr 28, 2020 5:52 PM

 

  • नकवी जमातियों से संक्रमण फैलने को तालिबानी जुर्म बता चुके हैं, उन्होंने इनके लिए सजा की मांग की थी
  • सोमवार को 1561 मामले आए, इनमें से महाराष्ट्र में 522, गुजरात में 247 और दिल्ली में 190 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं
 

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने तब्लीगी जमात पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले जमातियों ने देशभर में संक्रमण फैलाया, अब प्लाज्मा डोनेट करने की सिफारिश करके कोरोना वॉरियर बनना चाहते हैं। तब्लीगी अपने गुनाहों पर शर्म करने की बजाय लाखों कोरोना योद्धाओं का अपमान कर रहे हैं। नकवी ने पहले भी जमातियों की वजह से फैले संक्रमण को तालिबानी जुर्म बताया था। उन्होंने इसके लिए कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29 हजार 451 हो गई है। सोमवार को महाराष्ट्र में 522, गुजरात में 247, दिल्ली में 190, राजस्थान में 77 समेत 1561 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 29 हजार 435 संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 632 का इलाज चल रहा है, 6868 ठीक हुए हैं और 934 की मौत हुई है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
25 अप्रैल 1835
23 अप्रैल 1667
26 अप्रैल 1607
19 अप्रैल 1580
27 अप्रैल 1561

26 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 6 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 8590 1282 369

गुजरात

3548 394 162
दिल्ली 3108 877 54

राजस्थान

2262 744 50
मध्यप्रदेश 2165 357 110
तमिलनाडु 1937 1101 24
उत्तरप्रदेश 1986 399 31
आंध्रप्रदेश 1177 235 31
तेलंगाना 1003 332 25
पश्चिम बंगाल 649 105 20
जम्मू-कश्मीर 546 164 7
कर्नाटक 512 193 19
केरल 482 355 4

पंजाब

330

98

19
हरियाणा 301 213 3
बिहार 346 56 2
ओडिशा 111 37 1

झारखंड

103 17 3
उत्तराखंड 51 33 0
हिमाचल प्रदेश 40 22 2
असम 36 27 1
छत्तीसगढ़ 37 32 0
चंडीगढ़ 45 17 0

अंडमान-निकोबार

33 18 0
लद्दाख 20 16 0
मेघालय 12 0 1

पुडुचेरी

8 4 1
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
त्रिपुरा 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 29 हजार 435 संक्रमित हैं। इनमें से 21 हजार 632 का इलाज चल रहा है, 6868 ठीक हुए हैं और 934 की मौत हुई है।

​​​​​​​

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल 

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 2165: यहां सोमवार को 75 नए कोरोना मरीज सामने आए। इंदौर में बाकी देश से ज्यादा घातक वायरस के एक्टिव होने की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि यह वायरस चीन के वुहान में फैले वायरस जैसा ही है। इंदौर के सैंपल जांच के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे भेजे गए हैं। यहां दूसरे प्रदेशों के संक्रमितों के सैम्पल से इंदौर के मरीजों के सैम्पल की तुलना की जाएगी। राज्य में रविवार को संक्रमण के 145 मामले आए। 

यह भोपाल का एक सरकारी अस्पताल है। यहां सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों के लिए कैम्पस में अलग काउंटर बनाया गया है। 

  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 1986: प्रदेश में सोमवार को 113 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दिल्ली के बाद अब यहां भी प्लाज्मा थैरेपी से कोरोना संक्रमितों का इलाज शुरू हो गया है। रविवार को लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और हॉस्पिटल में भर्ती एक डॉक्टर को प्लाज्मा थैरेपी दी गई। यह प्लाज्मा एक डॉक्टर ने ही डोनेट किया था। अब उनकी सेहत में सुधार का इंतजार है। 

प्रयागराज में किसान साइकिल पर ककड़ी ले जा रहा है। गर्मी के मौसम में इससे खासी आमदनी हो जाती थी, लेकिन इस बार लॉकडाउन की वजह से ग्राहक नहीं मिल रहे। 

  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 8590: यहां सोमवार को संक्रमण के 522 केस मिले। बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने सोमवार को बताया कि यहां कोरोना को मात देने वाले 4 मरीजों की एंटीबॉडी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उनके प्लाज्मा का इस्तेमाल दूसरे मरीजों के इलाज में किया जाएगा। 

मुंबई स्थित बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में कोरोना के मरीजों के लिए क्वारैंटाइन सेंटर बनाया गया है। मुंबई में देश के किसी दूसरे शहर की तुलना में सबसे ज्यादा संक्रमित हैं।

  • राजस्थान, संक्रमित- 2262: यहां सोमवार को 77 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से जयपुर में 19, झालावाड़ में 9, टोंक में 8, जोधपुर में 6, कोटा में 4, जबकि अजमेर, भीलवाड़ा और जैसलमेर में 1-1 मरीज मिला। उधर, 14 राज्यों में फंसे राजस्थान के श्रमिकों को लाने की तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार ने 19 आईएएस और आईपीएस अफसरों को यह जिम्मेदारी सौंपी है
  • बिहार, संक्रमित- 346: यहां सोमवार को संक्रमण के 69 नए मामले आए। इनमें से मुंगेर में 22, रोहतास में 16, भोजपुर में 7, पटना में 6, औरंगाबाद और मधुबनी में 5-5, लखीसराय में 3, जबकि दरभंगा, सारण, नवादा, पूर्णिया और नालंदा में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित मुंगेर जिला है। यहां अब तक 36 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। 

पटना के एक राहत शिविर में वॉलंटियर जरूरतमंदों के लिए खाना पैक कर रहे हैं। लॉकडाउन के बीच लाखों लोग दूसरे प्रदेशों में फंसे हैं। ऐसे में इनका सहारा राहत शिविर ही हैं।

  • दिल्ली, संक्रमित- 3108: यहां सोमवार को 190 मामले सामने आए। राजधानी में अब तक 37 हजार 613 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 2918 संक्रमित पाए गए हैं। 2533 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। राजधानी में प्रत्येग 10 लाख पर 1862 लोगों की जांच हो रही है। 

दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में एक महीने से हर दिन जरूरतमंदों के लिए भोजन बनाया और बांटा जा रहा है। इसके लिए भक्त दान दे रहे हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery