रायपुर. लॉकडाउन के बीच पर्यटन को तेजी लाने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की सरकार की कोशिशें तेज हो गई हैं। इसके लिए राम वन गमन पथ निर्माण से शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। चिन्हित 51 स्थानों में से पहले चरण में 9 स्थानों को विकसित किया जाएगा। यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए स्ट्रक्चर समेत अन्य काम होंगे।
मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक के दौरान सीएम बघेल ने राम पथ कांसेप्ट प्लान की समीक्षा की। उन्होंने कहा, ठहरने की सुविधा नहीं होने के चलते पर्यटन स्थलों का विकास नहीं हो पा रहा है। इससे स्थानीय लोग भी आर्थिक लाभ से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर सहित बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी तो अार्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। उन्होंने कहा, राम पथ में शामिल स्थलों में जहां पक्के स्ट्रक्चर नहीं हैं, वहां पीपीपी मॉडल पर टेंट की व्यवस्था की जाए।
प्रथम चरण में इन स्थानों काे किया जाएगा विकसित
इन स्थानों पर मिलेंगी यह सुविधाएं
राम वन गमन पथ के स्थलों में प्रवेश द्वार, इंटरप्रिटेशन सेंटर, कैफिटेरिया, दुकानों में एक रूपता, पर्यटकों को जानकारी देने के लिए साइन बोर्ड, इंटरप्रिटेशन सेंटर में स्थल विशेष के राम कथा से संबंध, राम वन गमन पथ के लिए प्रतीक चिन्ह (लोगो) तैयार किया जाएगा। इसके अलावा यज्ञशाला, योगा, मेडिटेशन सेंटर, प्रवचन केंद्र, धर्मशाला का निर्माण होगा। सिरपुर काे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
Comment Now