नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या 891 पर पहुंच गई। रविवार को 60 लोगों ने दम तोड़ा। यह अब तक एक दिन में हुई मौतों में सबसे ज्यादा है। इसके पहले 24 अप्रैल को 57 लोगों की मौत हुई थी। रविवार को महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा मौतें हुईं।
रविवार को महाराष्ट्र में 19, गुजरात में 18, मध्यप्रदेश में 8, राजस्थान में 7, उत्तर प्रदेश में 3, पश्चिम बंगाल में 2 और पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?
| प्रदेश | मौतें |
| महाराष्ट्र | 342 |
| गुजरात | 155 |
| मध्य प्रदेश | 107 |
| दिल्ली | 54 |
| राजस्थान | 41 |
| आंध्र प्रदेश | 31 |
| तेलंगाना | 25 |
|
उत्तर प्रदेश |
30 |
| तमिलनाडु | 24 |
| कर्नाटक | 19 |
| पंजाब | 18 |
| पश्चिम बंगाल | 20 |
| जम्मू कश्मीर | 06 |
| हरियाणा | 05 |
| केरल | 03 |
| झारखंड | 03 |
| बिहार | 02 |
| हिमाचल | 02 |
| असम | 01 |
| मेघालय | 01 |
| ओडिशा | 01 |
| पुडुचेरी | 01 |
| कुल | 891 |
![]()
यह तस्वीर कश्मीर के बारामूला जिले के तांगमार्ग की है। यहां 25 अप्रैल को कोरोना पीड़ित 72 साल के बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया। जम्मू-कश्मीर में संक्रमण से अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है।
26 अप्रैल को सबसे ज्यादा 60 मौतें
| तारीख | मौतें |
| 18 अप्रैल | 37 |
| 19 अप्रैल | 40 |
| 20 अप्रैल | 33 |
| 21 अप्रैल | 53 |
| 22 अप्रैल | 37 |
| 23 अप्रैल | 44 |
| 24 अप्रैल | 57 |
| 25 अप्रैल | 37 |
| 26 अप्रैल | 60 |
टॉप-4 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
| शहर | मौतें |
| मुंबई | 204 |
| अहमदाबाद | 89 |
| पुणे | 73 |
| इंदौर | 60 |
Comment Now