कोरोना देश में LIVE / अब तक 28 हजार 26 केस: तेलंगाना 1000 का आंकड़ा पार करने वाला 9वां राज्य, 9 राज्यों में ही 88% मरीज
Mon, Apr 27, 2020 6:21 PM
- 26 राज्य, 6 केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण फैला; सबसे ज्यादा प्रभावित 9 राज्यों में 24 हजार 418 मरीज
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के ओएसडी ऑफिस में तैनात सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया
- दिल्ली में 3 अस्पतालों के स्टाफ के 74 लोग पॉजिटिव, एम्स की नर्स से उसके 2 बच्चे भी संक्रमित हुए
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28 हजार 26 हो गई। सोमवार को आंध्रप्रदेश में 80, पश्चिम बंगाल में 38, राजस्थान में 36, बिहार में 13, ओडिशा में 5 और झारखंड में 1 मरीज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 26 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण पहुंच गया है, लेकिन सबसे ज्यादा संक्रमण वाले 9 राज्यों में ही रविवार तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 24 हजार 418 रही। यह देश में कुल संक्रमितों का करीब 88% है। रविवार को देशभर में कोरोना संक्रमण के 1607 मामले आए। इनमें से महाराष्ट्र में 440, दिल्ली में 293, गुजरात में 230, मध्यप्रदेश में 145 और राजस्थान में 102 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 27 हजार 892 संक्रमित हैं। इनमें से 20 हजार 835 का इलाज चल रहा है, 5914 ठीक हुए हैं और 826 की मौत हुई है।
कोरोना से जुड़े अहम अपडेट
- कोरोना वॉरियर हरजीत का अनूठा सम्मान: पंजाब में कोरोना वॉरियर हरजीत सिंह को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर से प्रमोट करके सब-इंस्पेक्टर बना दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान निहंगों के हमले में उनका हाथ कट गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने इसे जोड़ दिया। हरजीत के सम्मान में पुलिस विभाग ने ‘मैं भी हरजीत’ अभियान चलाया है। इसके तहत राज्य के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने अपनी वर्दी पर हरजीत के नाम की प्लेट लगाई है।
- गोवा सैम्पल की जांच तेज करेगा: गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा है कि गोवा मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब अब सातों दिन चौबीसों घंटे कोरोना सैम्पल की जांच करेगी।
- स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी ऑफिस में संक्रमण: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) ऑफिस में तैनात सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले ये यह खबर दी है। यह ऑफिस एम्स के टीचिंग ब्लॉक में है। संक्रमित सुरक्षाकर्मी के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। ओएसडी और कुछ कर्मचारियों को सेल्फ क्वारैंटाइन होने की सलाह दी गई है।
- दिल्ली में 3 अस्पतालों के स्टाफ संक्रमित: बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल के 29 डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भी डॉक्टरों समेत स्टाफ के 44 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। दिल्ली एम्स की चौथी नर्स संक्रमित मिली। उसके दो बच्चे भी संक्रमित हुए हैं।
- कोरोना संक्रमित ने खुदकुशी की: कर्नाटक में बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में सोमवार को एक 50 साल के कोरोना संक्रमित ने अस्पताल की ईमारत से कूद कर आत्महत्या कर ली।
- सांसद के परिवार के 6 लोग संक्रमित: आंध्रप्रदेश के कुरनूल से सांसद डॉ. संजीव कुमार के परिवार के 6 सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। इनमें संजीव के 80 साल के पिता, 2 भाई और उनकी पत्नियां और एक भतीजे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन |
मामले |
25 अप्रैल |
1835 |
23 अप्रैल |
1667 |
26 अप्रैल |
1607 |
19 अप्रैल |
1580 |
21 अप्रैल |
1537 |
26 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 6 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
राज्य |
कितने संक्रमित |
कितने ठीक हुए |
कितनी मौत |
महाराष्ट्र |
8068 |
1188 |
342 |
गुजरात
|
3301 |
313 |
155 |
दिल्ली |
2918 |
877 |
54 |
राजस्थान
|
2185 |
629 |
41 |
मध्यप्रदेश |
2090 |
302 |
103 |
तमिलनाडु |
1885 |
1020 |
24 |
उत्तरप्रदेश |
1873 |
327 |
30 |
आंध्रप्रदेश |
1177 |
231 |
31 |
तेलंगाना |
1001 |
316 |
25 |
पश्चिम बंगाल |
649 |
105 |
20 |
जम्मू-कश्मीर |
523 |
137 |
6 |
कर्नाटक |
503 |
182 |
19 |
केरल |
469 |
342 |
3 |
पंजाब
|
322 |
84
|
18 |
हरियाणा |
296 |
199 |
5 |
बिहार |
290 |
56 |
2 |
ओडिशा |
108 |
35 |
1 |
झारखंड
|
82 |
13 |
3 |
उत्तराखंड |
51 |
26 |
0 |
हिमाचल प्रदेश |
40 |
22 |
2 |
असम |
36 |
27 |
1 |
छत्तीसगढ़ |
37 |
32 |
0 |
चंडीगढ़ |
36 |
17 |
0 |
अंडमान-निकोबार
|
33 |
18 |
0 |
लद्दाख |
20 |
16 |
0 |
मेघालय |
12 |
0 |
1 |
पुडुचेरी
|
8 |
4 |
1 |
गोवा |
7 |
7 |
0 |
मणिपुर |
2 |
2 |
0 |
त्रिपुरा |
2 |
2 |
0 |
अरुणाचल प्रदेश |
1 |
1 |
0 |
मिजोरम |
1 |
1 |
0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 27 हजार 892 संक्रमित हैं। इनमें से 20 हजार 835 का इलाज चल रहा है, 5914 ठीक हुए हैं और 826 की मौत हुई है।
4 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल
- मध्यप्रदेश, संक्रमित- 2090: यहां रविवार को 145 मामले सामने आए। इंदौर में अब तक 1176 केस मिले, इनमें से 57 की मौत हुई है। भोपाल में मरीदों की संख्या 415 है और 9 संक्रमितों ने दम तोड़ चुके हैं। राहत की खबर यह है कि कुल 399 लोग ठीक भी हो गए हैं। भोपाल में शनिवार को 45 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें 21 जमाती हैं। अब इनके संपर्क में आए 500 लोगों की तलाश की जा रही है।

अभी मास्क जरूरी है। यह तस्वीर यही संदेश दे रही है। भोपाल में कोरोना महामारी के बीच रविवार को एक शादी हुई। इसमें वर-वधु ने खुद को संक्रमण से बचाने के लिए मास्क लगाया।
- उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 1873: प्रदेश में रविवार को 80 पॉजिटिव मरीज मिले। राज्य में 327 मरीज ठीक हुए हैं। कुल संक्रमितों में 1040 जमाती और उनसे संपर्क में आए लेाग हैं। रविवार सुबह 12 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इनमें से 3 मरीज लखनऊ के और 2 कानपुर के हैं। वहीं, वाराणसी में 7 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं।

प्रयागराज में लॉकडाउन के बीच सड़क से गुजरती एक महिला अपने बच्चे का मुंह आंचल से ढकती हुई, ताकि उसे कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।
- महाराष्ट्र, संक्रमित- 8068: बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने सोमवार को बताया कि यहां कोरोना को मात देने वाले 4 मरीजों की एंटीबॉडी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उनके प्लाज्मा का इस्तेमाल दूसरे मरीजों के इलाज में किया जाएगा। बीएमसी ने ठीक हुए दूसरे मरीजों से भी ब्लड प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की है। सोमवार को यहां सबसे ज्यादा 440 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

यह तस्वीर मुंंबई के चूनाभट्टी इलाके की है। यहां कुछ लड़के लॉकडाउन के बावजूद घर से बाहर कचरे के ढेर के बीच मोबाइल गेम खेलते नजर आए।
- राजस्थान, संक्रमित-2221: यहां सोमवार को 36 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से जयपुर और झालावाड़ में 9-9, जोधपुर और टोंक में 6-6, कोटा में 4, जबकि जैसलमेर अौर भीलवाड़ा में 1-1 मरीज मिला।

यह तस्वीर अजमेर की है। लॉकडाउन के बीच किसानों को खेत-खलिहान के कामों के लिए छूट मिली है।

यह तस्वीर जयपुर की है। किशनपोल बाजार क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद यहां सुरक्षाकर्मी इलाके को सील करने पहुंचे।
- दिल्ली, संक्रमित- 2918: यहां के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में डॉक्टरों समेत स्टाफ के 44 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद अस्पताल में सभी मेडिकल सेवाएं बंद कर दी गईं। स्टाफ के बाकी लोगों के भी सैम्पल लिए गए हैं। बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल के भी 29 डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दिल्ली एम्स की चौथी नर्स संक्रमित मिली। उसके दो बच्चे भी संक्रमित हो गए। एम्स का एक गार्ड भी पॉजिटिव मिला है।
- बिहार, संक्रमित 290: यहां सोमवार को संक्रमण के 13 नए मामले आए। हालांकि, अभी यह नहीं पता चल सका कि ये मरीज किन जिलों में मिले हैं। राज्य में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित मुंगेर जिला है। यहां अब तक 36 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसके बाद नालंदा में 34 और पटना में 33 संक्रमित हैं।
सरकार ने कहा- हॉट स्पॉट नॉन हॉट स्पॉट में बदल रहे
केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में हॉट स्पॉट इलाके नॉन हॉट स्पॉट में तब्दील हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 283 जिलों में बीते 28 दिन में संक्रमण की स्थिति बताई। उनके मुताबिक, रविवार तक 64 जिलों में 7 दिन से, 48 जिलों में 14 दिन से, 33 जिलों में 21 दिन से, 18 जिलों में 28 दिन से कोई नया केस सामने नहीं आया है। हर्षवर्धन रविवार को एम्स पहुंचे थे। यहां उन्होंने ट्रामा का निरीक्षण किया। ट्रामा सेंटर को कोविड वार्ड बनाया गया है।
Comment Now