Sunday, 8th June 2025

डरावना आंकड़ा / एक दिन में 5 डॉक्टरों को कोरोना, अब तक 110 स्वास्थ्यकर्मी व 41 पुलिसकर्मी संक्रमित

Sat, Apr 25, 2020 5:47 PM

 

  • भोपाल में एक साथ 36 पॉिजटिव मिले, इनमें 3 पुलिसकर्मी भी; तीन अन्य की मौत
  • सबसे ज्यादा जहांगीराबाद क्षेत्र में 11 और मरीज मिले, यहां अब तक 58 लोग संक्रमित
 

भोपाल. राजधानी में डेढ़ माह में पहली बार एक ही दिन में 36 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें पांच डॉक्टर, एम्स की एक नर्स और तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं। एक ही परिवार के चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा जहांगीराबाद इलाके में 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 58 हो गई है, जबकि छह लोगों की मौत भी इसी इलाके से हुई है। यहां के 400 से अधिक लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। शुक्रवार को तीन मरीजों की मौत भी हो गई। उधर, 55 मरीज उपचार के बाद चिरायु अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए, इनमें 13 विदिशा जिले के हैं। अब विदिशा में कोई भी पॉजिटिव नहीं है। इन्हें 14 दिन और होम आइसोलेशन में रहना होगा। 


हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, यह पहला मौका है जब एक ही दिन में 36 नए मरीज मिले हैं। पुतलीघर निवासी 70 साल के बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिन पांच डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें तीन हमीदिया और एक सुल्तानिया में पदस्थ हैं। एम्स की एक नर्स भी संक्रमित हुई है। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 312 से बढ़कर 348 पर पहुंच गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 10 पर पहुंच गया है। 


आशंका... बढ़ेगा आंकड़ा क्योंकि दिल्ली से 1700 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को 784 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें से 36 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 747 निगेटिव आई है। 35 कोरोना संक्रमित व्यक्ति को चिरायु में भर्ती किया जा रहा है। 2988 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए थे। इसमें से 1700 से ज्यादा की रिपोर्ट आना बाकी है। 

इटारसी के डाॅक्टर हेड़ा और करोंद मंडी के सब्जी व्यापारी समेत 3 की जान गई
राजधानी में बीते 24 घंटे में काेराेना के तीन मरीजाें की माैत हाे गई। इनमें एक डाॅक्टर भी शामिल है। करोंद मंडी के सब्जी व्यापारी अब्दुल गफ्फार और इटारसी निवासी डाॅ. नटवरलाल हेडा काे इलाज के लिए एम्स में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दाैरान शुक्रवार काे उनकी माैत हाे गई। अब्दुल गफ्फार की रिपाेर्ट 5 अप्रैल काे और डाॅ. हेड़ा की रिपाेर्ट 8 अप्रैल काे पॉजिटिव आई थी। इससे पहले गुरुवार काे पुतली घर निवासी आरएच कुरैशी की माैत हुई थी। इनका काेराेना का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है। इस प्रकार शहर में काेराेना से अब तक 10 लाेगाें की माैत हाे चुकी है।

प्रशासन की तैयारी:  भोपाल में काेराेना के 7 हॉटस्पॉट, फोकस अब यहीं

  • राजधानी में कोरोना संक्रमण के 7 क्षेत्राें काे हॉट स्पॉट बनाया है। जहांगीराबाद सबसे बड़ा और सर्वाधिक संवेदनशील हॉट स्पॉट है। इसके अलावा टीटी नगर, अशोका गार्डन, नेहरू नगर, ऐशबाग, कोलार की कुछ कॉलोनियां और  शिवाजी नगर शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के मुताबिक एेसी बहुमंजिला इमारत, कॉलोनी या आवासीय परिसर जहां 3 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हों, उसके 200 मीटर के दायरे को लोकल हॉट स्पॉट माना जाता है। शहर में एेसे 23 से ज्यादा अलग-अलग हिस्से हैं, जहां काेराेना के 3 से ज्यादा मरीज हैं।
  • कलेक्टर तरुण पिथाेड़े ने कहा कि इन इलाकों में कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग की तैयारी की जा रही है। संक्रमण की आशंका वाले इलाकों में लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति, डायबिटीज, हृदय रोग, कैंसर और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों समेत बुजुर्ग नागरिकों की जानकारी भी जुटाई जाएगी। अभी तक जितने भी पॉजिटिव मिले हैं, उनके सीधे संपर्क में आने वाले 80 फीसदी से अधिक लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है।

मप्र में मृत्युदर घटी, अब 4.8 फीसदी
स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर में कमी आई है। यह 10 प्रतिशत से घटकर 4.8 प्रतिशत पर पहुंच गई है। मप्र में अब तक 548 कंटेनमेंट क्षेत्र हैं, जिनमें 26 लाख आबादी है। अब तक 25 लाख लोगों का सर्वे कर लिया गया है और दो दिन के अंदर एक लाख सर्वे और हो जाएंगे। यदि कोई नया कंटेनमेंट क्षेत्र बनेगा, तो हम तत्काल उसका सर्वे करेंगे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery