रायपुर. छत्तीसगढ़ में 19 मार्च को लाॅकडाउन होने के बाद से विदेश या दूसरे राज्यों से आने वाले 1.15 लाख लोगों में से 95 प्रतिशत (1.05 लाख) लोगों को ढूंढ लिया गया है। जो 5 फीसदी बचे हैं, वे लोग रायपुर एयरपोर्ट पर उतरे, लेकिन स्थानीय नहीं हैं। दूसरे देशों से लौटे लोग जो तीन माह के बीच बीमार नहीं पड़े, उन्हें क्वारैंटाइन नहीं किया जाएगा। डब्ल्यूएचओ की सलाह पर सर्विलांस, ट्रैकिंग और ट्रेसिंग से इन्हें तलाश किया गया है।
क्वारैंटाइन में अब यह लोग
बस्तर | 681 |
कोंडागांव | 143 |
नारायणपुर | 138 |
कांकेर | 732 |
बीजापुर | 55 |
दंतेवाड़ा | 1392 |
सुकमा | 1570 |
राजनांदगांव | 5226 |
छत्तीसगढ़ और कोरोना
फीस का दबाव बनाने वाले स्कूलों को नोटिस
सरकार के निर्देश के बाद भी लॉकडाउन के दौरान फीस का दबाव बनाने वाले स्कूलों पर सरकार सख्त हाे गई है। शासन की ओर से प्रदेश के ऐसे 8 स्कूलों को नोटिस भेजा गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम ने बताया कि शिकायत मिलने पर अन्य स्कूलों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने फिजिकल डिस्टेसिंग और आवश्यक निर्देशों का पालन करते हुए सभी स्कूलों को 13 मार्च से लॉकडाउन की श्रेणी में ले लिया था।
स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए आईपीएस को नोडल अधिकारी बनाया
देश में स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की खबरें आ रही हैं। राज्य में कुछ स्थानों पर ऐसा हुआ है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने एआईजी रैंक के आईपीएस अफसर राजेश अग्रवाल को नोडल अफसर नियुक्त किया है। आईपीएस अग्रवाल ओएसडी स्वास्थ्य विभाग भी हैं। स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की शिकायत पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा। एडीजी इंटेलीजेंस के निर्देशन में एआईजी राजेश अग्रवाल कार्य करेंगे।
रायपुर : जिन कारोबार को खोलने की अनुमति दी गई, उनमें सबसे ज्यादा भीड़ स्टेशनरी, मिठाई और बिजली दुकानों में है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक सिग्नल खोल दिए गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 500 रुपए का जुर्माना लगेगा। दोबारा ऐसी गलती हुई तो दुकान सील कर दी जाएगी। गर्मी के कारण एमजी रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्ती दिखा रही है।
रायपुर में बाजार खुलने के बाद एक बार फिर शहर में रौनक लौट आई है। लेकिन दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग गायब है। अब प्रशासन और सख्त हो गया है। सड़क पर बिना मास्क, थूकने और बाइक पर दो लोग होने पर जुर्माना बढ़ाया गया है।
भिलाई : यहां वेटरनरी एंड एनीमल हसबेंडरी कॉलेज में पढ़ने वाला एक छात्र अपने तीन अन्य साथियों के साथ चोरी छिपे घर से आकर हाॅस्टल में रहते मिला। छात्र कुछ दिन पहले कोरबा जिले में स्थित में अपने घर गया था। वहां से लौटने के बाद छात्र ने कॉलेज प्रबंधन को जानकारी नहीं दी। उसके साथ राजस्थान से आए दो और एक अन्य छात्र को भी हाॅस्टल का ग्रिल तोड़कर रात में आते-जाते देखा गया। कॉलेज प्रशासन ने छात्र को नोटिस देकर कॉलेज से निकाल दिया, लेकिन उनके स्वास्थ्य की जांच नहीं कराई गई।
बिलासपुर : अमेरिका, चीन, थाइलैंड और नेपाल से आए एक-एक व्यक्ति की जानकारी मिली। दूसरे राज्यों से आए 42 लोगों का भी पता चला है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1421 घरों में पहुंचकर 9892 लोगों की स्क्रीनिंग की। कोरबा में एक युवक गुपचुप तरीके से अपने घर आजाद चौक हांडीपारा आ गया। इसकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को मिली तो रात में टीम उसे क्वारैंटाइन करने पहुंच गई। इस पर परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया।
बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। एक दिन में गुरुवार को ही ऐसे चार लोगों के बारे में पता चला है, जो अमेरिका, थाईलैंड, चीन और नेपाल से आए थे। इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों से आए 42 लोगों का भी पता चला है।
रायगढ़ : राजस्थान के कोटा से लौट रहीं छात्राएं 14 अप्रैल को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पहुंची। पेंड्रारोड में उन्हें रोक दिया गया है। उन्हें पेंड्रा में ही 14 दिनों तक क्वारैंटाइन में रहने के लिए कहा गया। दोनों छात्राएं इसके लिए तैयार नहीं हुईं तो उन्हें वापस जबलपुर भेज दिया गया। कोटा से रायगढ़ 1160 किमी दूर है और पेंड्रा से रायगढ़ की दूरी 232 किमी है। जिले से 208 स्टूडेंट्स नीट, जेईई की तैयारी के लिए कोटा में हैं।
Comment Now