नई दिल्ली. गृह मंत्रालय ने कुछ शहरों में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर चिंता जताई है। मंत्रालय का कहना है कि खासतौर पर मध्यप्रदेश के इंदौर, महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे, राजस्थान के जयपुर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, मेदनीपुर पूर्व, 24 उत्तर परगना, दार्जीलिंग, कैलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में स्थित गंभीर है।
कल एक दिन में सबसे ज्यादा 1580 संक्रमित बढ़े
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17480 हो गई है। सोमवार को गुजरात में 108, पश्चिम बंगाल में 29, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में 17-17 और ओडिशा में 7 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इससे पहले रविवार को 20 राज्यों में 1580 संक्रमित बढ़े। यह एक दिन में नए मामलों का सबसे बढ़ा आंकड़ा है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 17 हजार 265 मामले सामने आए हैं। इनमें 14 हजार 175 का इलाज चल रहा है। 2546 ठीक हुए हैं, वहीं 543 लोगों की मौत हुई है।
गोवा के बाद अब मणिपुर भी कोरोना मुक्त हुआ
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मणिपुर अब कोरोना मुक्त है। यहां दो मरीज थे, दोनों पूरी तरह ठीक हो गए हैं। राज्य में संक्रमण के कोई नए मामले सामने नहीं आए हैं। रविवार को गोवा भी कोराना मुक्त हुआ था। यहां भर्ती सभी 7 मरीजों की इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।
कोरोना संक्रमण से जुड़े अहम अपडेट्स
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन | मामले |
19 अप्रैल | 1580 |
18 अप्रैल | 1371 |
13 अप्रैल | 1243 |
16 अप्रैल | 1061 |
14 अप्रैल | 1031 |
27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 4200 | 507 | 223 |
दिल्ली | 2003 | 290 | 45 |
तमिलनाडु | 1477 | 411 | 15 |
मध्यप्रदेश | 1407 | 131 | 72 |
राजस्थान | 1495 | 205 | 24 |
गुजरात | 1851 | 105 | 67 |
उत्तरप्रदेश | 1117 | 127 | 17 |
तेलंगाना | 858 | 186 | 21 |
आंध्रप्रदेश | 647 | 65 | 17 |
केरल | 401 | 270 | 3 |
कर्नाटक | 390 | 114 | 16 |
जम्मू-कश्मीर | 350 | 56 | 5 |
पश्चिम बंगाल | 339 | 62 | 12 |
हरियाणा | 250 | 112 | 5 |
पंजाब | 244 | 37 | 16 |
बिहार | 96 | 42 | 2 |
ओडिशा | 68 | 24 | 1 |
उत्तराखंड | 42 | 9 | 0 |
हिमाचल प्रदेश | 39 | 16 | 2 |
असम | 34 | 17 | 1 |
छत्तीसगढ़ | 36 | 25 | 0 |
झारखंड | 41 | 0 | 2 |
चंडीगढ़ | 29 | 9 | 2 |
लद्दाख | 18 | 14 | 0 |
अंडमान-निकोबार | 15 | 11 | 0 |
मेघालय | 11 | 0 | 1 |
गोवा | 7 | 7 | 0 |
पुडुचेरी | 7 | 4 | 0 |
मणिपुर | 2 | 1 | 0 |
त्रिपुरा | 2 | 1 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
दादरा एवं नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
नगालैंड | 1 | 0 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 17 हजार 265 मामले सामने आए हैं। इनमें 14 हजार 175 का इलाज चल रहा है। 2546 ठीक हुए हैं, वहीं 543 लोगों की मौत हुई है।
6 राज्य, 1 केंद्र शासित प्रदेश के हाल
मुंबई के धारावी में पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। यह एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती है। यहां 138 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 11 की मौत हुई है।
जोधपुर में फायर फाइटर प्रोटेक्टिव सूट पहनकर सड़क को सैनिटाइज करने के लिए तैयार हैं। शहर में संक्रमण के अब तक 228 मामले आ चुके हैं।
लॉकडाउन की वजह से राजस्थान के कोटा में फंसे यूपी के छात्रों को रविवार को प्रयागराज लाया गया। इन्हें यहां क्वारैंटाइन किया गया है।
यह तस्वीर पटना की है। लॉकडाउन की वजह से चारों तरफ सन्नाटा है। ऐसे में यह बच्ची खाली सड़क पर सब्जी की टोकरी से खेल रही है।
सड़क किनारे दुकान इस उम्मीद में लगाई है कि कोई तो आएगा। लॉकडाउन के कारण कई लोगों का रोजगार छिन गया है।
गोवा कोरोना मुक्त हुआ
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार शाम को कहा कि राज्य में फिलहाल कोई कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। सभी सात मरीज ठीक हो गए हैं। इन्हें क्वारैंटाइन किया गया है। दूसरी तरफ, कोरोना महामारी की वजह से मजदूरों के एक से दूसरे राज्य में जाने पर गृह मंत्रालय ने रोक लगा दी गई है। इस पर स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि जो जहां है, वहीं रहे। राज्य सरकारें मजदूरों को उनकी क्षमता और योग्यता के हिसाब से काम दें।
यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की है। यहां लॉकडाउन के बीच गड्डी समुदाय के लोगों को विशेष पास दिए गए हैं। गड्डी हरे चारे की तलाश में अपनी मवेशियों को सालभर एक जगह से दूसरी जगह ले जाते हैं।
Comment Now