नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 हजार 502 हो गई है। बुधवार को महाराष्ट्र के मुंबई में 15 नए मरीज मिले, इनमें से 5 धारावी के हैं। इससे पहले मंगलवार को लगातार दूसरे दिन देश में कोरोना के 1 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। सबसे ज्यादा 350 मरीज मुंबई में मिले थे। महाराष्ट्र में अब 2 हजार 699 संक्रमित हो गए हैं। यहां मंगलवार को 18 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी महामारी पैर पसार रही है। यहां 13 जिलों में कोरोना के 90 रेड जोन की पहचान हो चुकी है। यह आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह बताया कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1 हजार 76 नए मामले सामने आए। इससे पहले 13 अप्रैल को 1 हजार 242, 10 अप्रैल को 871 और 11 अप्रैल को 854 मरीज मिले थे। स्वास्थ्य मंत्रालय हर दिन सुबह-शाम पिछले 24 घंटे के आंकड़े जारी करता है। वहीं, covid19india.org हर सुबह से काउंटिंग शुरू करती है। इस कोरोना ट्रैकर के मुताबिक, मंगलवार सुबह से रात तक 1 हजार 33 नए मरीज मिले।
6 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन | मामले |
13 अप्रैल |
1242 |
14 अप्रैल | 1033 |
10 अप्रैल | 871 |
11 अप्रैल | 854 |
09 अप्रैल | 813 |
12 अप्रैल | 758 |
27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
राज्य | कितने संक्रमित | कितनी मौत | कितने ठीक हुए |
महाराष्ट्र | 2699 | 178 | 259 |
तमिलनाडु | 1204 | 12 | 81 |
दिल्ली | 1561 | 30 | 31 |
तेलंगाना | 644 | 18 | 110 |
राजस्थान | 1005 | 11 | 147 |
मध्यप्रदेश | 741 | 50 | 64 |
उत्तरप्रदेश | 660 | 8 | 50 |
आंध्रप्रदेश | 483 | 9 | 16 |
केरल | 386 | 3 | 211 |
गुजरात | 650 | 28 | 59 |
कर्नाटक | 258 | 9 | 65 |
जम्मू-कश्मीर | 278 | 4 | 30 |
हरियाणा | 198 | 4 | 55 |
पंजाब | 184 | 13 | 27 |
पश्चिम बंगाल | 190 | 7 | 36 |
बिहार | 66 | 1 | 29 |
ओडिशा | 60 | 1 | 13 |
उत्तराखंड | 37 | 0 | 9 |
असम | 31 | 1 | 0 |
हिमाचल प्रदेश | 32 | 2 | 12 |
चंडीगढ़ | 21 | 2 | 7 |
छत्तीसगढ़ | 33 | 0 | 10 |
लद्दाख | 17 | 0 | 12 |
झारखंड | 27 | 2 | 0 |
अंडमान-निकोबार | 11 | 0 | 10 |
गोवा | 7 | 0 | 5 |
पुडुचेरी | 7 | 0 | 1 |
मणिपुर | 2 | 0 | 1 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 0 | 0 |
दादरा एवं नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
त्रिपुरा | 2 | 0 | 0 |
नगालैंड | 1 | 0 | 0 |
मेघालय | 1 | 0 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 11 हजार 439 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 9 हजार 756 का इलाज चल रहा है। 1 हजार 306 ठीक हुए हैं और 377 की मौत हो चुकी है।
प्रमुख राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश, संक्रमित- 741: इंदौर में मंगलवार को 206 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मरीजों की संख्या बढ़कर 569 पर पहुंच गई। भोपाल में 2 साल की बच्ची समेत 16 नए संक्रमित मिले, अब यहां 160 मरीज हैं। राजधानी में कोरोना से 5वीं मौत हुई।
महाराष्ट्र, संक्रमित- 2699: बुधवार को एक अस्पताल के 10 और स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले। अब तक कोरोना की चपेट में आए 35 कर्मचारियों का इलाज अस्पताल खुद करा रहा है। धारावी में 5 नए मरीज मिलने से यहां संक्रमितों की संख्या 60 हो गई, धारावी में 7 लोगों की जान गई है। मुंबई में अफवाह फैलाने के आरोप में विनय दुबे नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुंबई में मंगलवार को संक्रमण के 350 मामले सामने आए। इस महामारी से अब तक 178 लोगों की मौत हुई, तो सबसे ज्यादा 259 लोग ठीक भी हुए हैं।
मुंबई के बांद्रा स्टेशन के बाहर मंगलवार को हजारों मजदूर जुट गए। इन्हें हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
राजस्थान, संक्रमित- 1005: यहां मंगलवार को संक्रमण के 108 मामले सामने आए। इनमें जयपुर के 83 मरीजों के अलावा जोधपुर में 13, कोटा में 8, झालावाड़ में 2 और झुंझुनूं व जैसलमेर में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में इस बीमारी के सबसे ज्यादा 453 मरीज जयपुर में ही हैं। इसके बाद जोधपुर में 82, जबकि टोंक और बांसवाड़ा में 59-59 संक्रमित हैं।
दिल्ली के प्रतापनगर इलाके में निगमकर्मी आधुनिक मशीन से इलाके को सैनिटाइज करने में जुटे हैं।
लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा, 20 अप्रैल तक हर जिले का असेसमेंट होगा
काेरोना संकट के बीच लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा चुका है। इसके साथ ही केंद्र सरकार राज्यों के प्रशासनिक अमले के प्रति और सख्त होने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 20 अप्रैल तक देश के सभी शहर और जिलों का असेसमेंट होगा। इसमें देखा जाएगा कि उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए किस तरह काम किया है। इसका सही ढंग से पालन करने वाले को सहूलियत दी जाएंगी। जहां ठीक से पालन नहीं हुआ, वहां सहूलियत नहीं दी जाएंगी।
Comment Now