नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस की वजह से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को छह लोगों की मौत हुई। इनमें तीन सिर्फ मध्यप्रदेश से हैं। इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 80 साल की महिला और 42 साल के व्यक्ति की जान चली गई। इससे पहले सुबह छिंदवाड़ा में 36 साल के कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई थी। इसके साथ राज्य में मौत का आंकड़ा 11 पर पहुंच गया है। इससे पहले इंदौर में पांच, उज्जैन में दो और खरगोन में एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
उधर, राजस्थान के बीकानेर में आज सुबह 60 साल की महिला की कोरोना की वजह से मौत हो गई। वहीं, कर्नाटक में 75 साल के एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वह बागलकोट का रहने वाला था। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार सुबह मौत की जानकारी दी। पीड़ित कारोबारी था और उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। उसके पॉजिटिव निकलने के बाद पूरे परिवार की स्क्रीनिंग की गई, लेकिन सभी का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया। इस मौत के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा चार हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद में एक और कोरोनावायरस से पीड़ित मरीज की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में इस बीमारी से अब तक 10 लोग मारे जा चुके हैं।
महाराष्ट्र 2 अप्रैल को मारे गए व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 27 हो गया, क्योंकि अमरावती में 2 अप्रैल को 45 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई थी। शनिवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई। उधर देश के 6 राज्यों में शुक्रवार को 13 मौतें हुईं। इनमें गुजरात में दो, आंध्र प्रदेश में एक, महाराष्ट्र में छह, तेलंगाना में दो, हिमाचल में एक और दिल्ली में दो मौतें शामिल हैं। इस तरह देश में अब तक 96 मौतें हो चुकी हैं।
दिल्ली के निगम बोध घाट पर कोरोना मरीज का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया।
संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें
राज्य | मौतें |
महाराष्ट्र | 27 |
तेलंगाना | 12 |
गुजरात | 10 |
मध्यप्रदेश |
09 |
दिल्ली | 07 |
पश्चिम बंगाल | 06 |
राजस्थान | 04 |
कर्नाटक | 04 |
पंजाब | 04 |
हिमाचल | 02 |
जम्मू-कश्मीर | 02 |
उत्तर प्रदेश | 02 |
केरल | 02 |
बिहार | 01 |
तमिलनाडु | 01 |
हरियाणा | 01 |
चंडीगढ़ | 01 |
आंध्र प्रदेश | 01 |
कुल | 96 |
किस राज्य में कब हुई संक्रमण से मौत
तारीख |
मौतें | राज्य | उम्र |
11 मार्च |
पहली मौत |
कर्नाटक |
76 साल |
13 मार्च | दूसरी मौत | दिल्ली | 68 साल (महिला) |
17 मार्च |
तीसरी मौत |
महाराष्ट्र | 63 साल (महिला) |
18 मार्च | चौथी मौत |
पंजाब |
70 साल |
21 मार्च | 5वीं मौत |
महाराष्ट्र |
63 साल |
21 मार्च |
6वीं मौत |
बिहार | 38 साल |
22 मार्च | 7वीं मौत | गुजरात | 67 साल |
23 मार्च |
8वीं मौत |
पश्चिम बंगाल |
57 साल |
23 मार्च |
9वीं मौत |
हिमाचल | 68 साल |
24 मार्च | 10वीं मौत | महाराष्ट्र | 65 साल |
25 मार्च | 11वीं मौत | तमिलनाडु | 54 साल |
25 मार्च | 12वीं मौत | मध्यप्रदेश | 65 साल (महिला) |
25 मार्च | 13वीं मौत | गुजरात | 85 साल (महिला) |
26 मार्च | 14वीं मौत |
जम्मू-कश्मीर |
65 साल |
26 मार्च | 15वीं मौत | महाराष्ट्र |
65 साल |
26 मार्च | 16वीं मौत |
कर्नाटक |
75 साल (महिला) |
26 मार्च | 17वीं मौत | राजस्थान |
73 साल |
26 मार्च | 18वीं मौत |
गुजरात |
70 साल |
26 मार्च | 19वीं मौत | राजस्थान | 60 साल |
26 मार्च | 20वीं मौत | मध्यप्रदेश |
65 साल |
27 मार्च | 21वीं मौत |
कर्नाटक |
65 साल |
27 मार्च | 22वीं मौत | महाराष्ट्र | 65 साल (महिला) |
28 मार्च | 23वीं मौत |
केरल |
69 साल |
28 मार्च | 24वीं मौत | गुजरात | 46 साल |
28 मार्च | 25वीं मौत | महाराष्ट्र | 85 साल |
28 मार्च | 26वीं मौत | तेलंगाना | 75 साल |
29 मार्च |
27वीं मौत |
जम्मू-कश्मीर | 62 साल |
29 मार्च | 28वीं मौत | गुजरात | 45 साल |
29 मार्च | 29वीं मौत |
महाराष्ट्र |
40 साल (महिला) |
29 मार्च | 30वीं मौत | महाराष्ट्र |
45 साल |
29 मार्च | 31वीं मौत |
पंजाब |
62 साल |
30 मार्च | 32वीं मौत | पश्चिम बंगाल | 54 साल (महिला) |
30 मार्च | 33वीं मौत | गुजरात | 45 साल (महिला) |
30 मार्च | 34वीं मौत | महाराष्ट्र | 52 साल |
30 मार्च | 35वीं मौत | मध्यप्रदेश | 41 साल |
30 मार्च | 36वीं मौत | महाराष्ट्र | 80 साल |
30 मार्च | 37वीं मौत | पंजाब | 55 साल (महिला) |
30 मार्च | 38-42वीं मौत (6 मौतें) | तेलंगाना | - |
31 मार्च | 43वीं मौत | मध्यप्रदेश | 49 साल (महिला) |
31 मार्च | 44वीं मौत | केरल | 68 साल |
31 मार्च | 45वीं मौत | चंडीगढ़ | 65 साल |
31 मार्च | 46वीं मौत | पश्चिम बंगाल | 48 साल (महिला) |
31 मार्च | 47वीं मौत | महाराष्ट्र | 50 साल |
31 मार्च | 48वीं मौत | महाराष्ट्र | 75 साल |
31 मार्च | 49वीं मौत | मध्यप्रदेश | - |
1 अप्रैल | 50वीं मौत | मध्यप्रदेश | 65 साल |
1 अप्रैल | 51वीं मौत | उत्तरप्रदेश | 25 साल |
1 अप्रैल | 52वीं मौत | उत्तरप्रदेश | 72 साल |
1 अप्रैल | 53- 56वीं मौत (4 मौतें) | महाराष्ट्र | 56 साल |
1 अप्रैल | 57 से 59वीं मौत (3 मौतें) | तेलंगाना | - |
1 अप्रैल | 60-62वीं मौत (3 मौतें) | पश्चिम बंगाल | - |
2 अप्रैल | 63वीं मौत | पंजाब | 62 साल |
2 अप्रैल | 64वीं मौत | हरियाणा | 67 साल |
2 अप्रैल | 65वीं मौत | राजस्थान | 85 साल |
2 अप्रैल | 66वीं मौत | गुजरात | 52 साल |
2 अप्रैल | 67वीं मौत | मध्यप्रदेश | 65 साल (महिला) |
2 अप्रैल | 68वीं मौत | मध्यप्रदेश |
56 साल |
2 अप्रैल | 69 वीं मौत | महाराष्ट्र | 61 साल |
2 अप्रैल | 70वीं मौत | महाराष्ट्र | 58 साल |
2 अप्रैल | 71वीं मौत | महाराष्ट्र | 63 साल |
2 अप्रैल | 72वीं मौत | महाराष्ट्र | 50 साल (महिला) |
2 अप्रैल | 73वीं- 76वीं (4 मौतें) | दिल्ली | - |
3 अप्रैल | 77वीं मौत | गुजरात | 78 साल |
3 अप्रैल | 78वीं मौत | आंध्र प्रदेश | 55 साल |
3 अप्रैल | 79-85वीं मौत (6 मौतें) | महाराष्ट्र | - |
3 अप्रैल | 86वीं मौत | गुजरात | - |
3 अप्रैल | 87-88वीं मौत (2 मौतें) | तेलंगाना | - |
3 अप्रैल | 89वीं मौत | हिमाचल | 70 साल (महिला) |
3 अप्रैल | 90-91वीं मौत (2 मौतें) | दिल्ली | - |
4 अप्रैल | 92वीं मौत | कर्नाटक | 75 साल |
4 अप्रैल | 93वीं मौत | राजस्थान | 60 साल |
4 अप्रैल | 94वीं मौत | मध्यप्रदेश | 36 साल |
4 अप्रैल | 95वीं मौत | महाराष्ट्र | 45 साल |
4 अप्रैल | 96वीं मौत | गुजरात |
Comment Now