Sunday, 8th June 2025

झारखंड में कोरोनावायरस की दस्तक / रांची की युवती में संक्रमण की पुष्टि; अब तक लिए गए 274 सैम्पल में 266 निगेटिव, 7 रिपोर्ट का इंतजार

Tue, Mar 31, 2020 11:31 PM

 

  • देश में अबतक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1400 से ज्यादा
  • संक्रमण से मरने वालों की संख्या 45, सबसे ज्यादा 10 मौतें मुंबई में

 

रांची.  झारखंड में कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया है। रांची में रहने वाली युवती में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह मलेशिया से लौटी है। राज्‍य के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी जानकारी दी है। युवती में कोरोनावायरस की पुष्टि की बाद उसके रिश्तेदारों और मोहल्ला के लोगों को एतिहात के तौर पर होम क्वारैंटाइन में रहने का आदेश दिया गया है। झारखंड में अब तक 274 संदिग्धों का सैंपल लिया जा चुका है, जिनमें से 266 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें से एक पॉजिटिव है, जबकि 7 के रिपोर्ट का इंतजार है। 
 
रिम्स के आइसोलेशन वॉर्ड में किया गया है भर्ती
कोरोनावायरस से संक्रमित युवती को रिम्स के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि युवती पिछले महीने वो मलेशिया से रांची लौटी है। आने के बाद उसे खेलगांव में क्वारैंटाइन में रखा गया था। उसका सैंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

देशभर में कोरोना से अब तक 45 की मौत
देशभर में कोरोनावायरस के 1400 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। मंगलवार को संक्रमण से मरने वालों की तादाद 45 हो गई। सबसे ज्यादा 10 मौतें मुंबई में हुई हैं। सोमवार को देश में 11 मौतें हुईं। इनमें तेलंगाना में 5, महाराष्ट्र में 2, पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश और बंगाल में एक-एक की जान गई।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery