Friday, 6th June 2025

छत्तीसगढ़ में 7 केस / रायपुर में चौथा कोरोना पॉजिटिव मिला, यूके से लौटने की जानकारी छिपाकर घर में रह रहा था

Sun, Mar 29, 2020 6:15 PM

 

  • पड़ोसियों को युवक के बारे में पता चला तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी
  • रायपुर में इससे पहले लंदन से आईं 2 युवतियां, एक वृद्ध कोरोना पॉजिटिव पाया गया

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर में शनिवार को कोरोनावायरस का चौथा संक्रमित मिला। बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय युवक यूके से लौटने के बाद देवेंद्र नगर स्थित घर में ही रह रहा था। जब पड़ोसियों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। प्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7 हो गई। इससे पहले राजनांदगांव, भिलाई और बिलासपुर से भी कोरोना का एक-एक केस सामने आ चुका।


जानकारी के मुताबिक, यूके से लौटने के बाद युवक ने अपनी जानकारी छिपा रखी थी। स्वास्थ्य टीम ने युवक के सैंपल लिए और होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी। युवक की शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने नया केस मिलने की पुष्टि की है। 


सबसे पहले रायपुर में 19 मार्च को सामने आया था पहला मामला

  • 19 मार्च : रायपुर की समता कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिली। वह लंदन से लौटी थी। 
  • 25 मार्च : 2 मामले सामने आए। पहला राजनांदगांव में और दूसरा रायपुर में ही। राजनांदगांव के भरकापारा निवासी 30 वर्षीय युवक थाईलैंड से घूमकर लौटा था। वहीं, रायपुर के सुभाष स्टेडियम इलाके की रहने 30 वर्षीया युवती लंदन से लौटी थी। जानकारी छिपाने पर युवती पर एफआईआर दर्ज की गई।
  • 26 मार्च : 3 नए केस बिलासपुर, रायपुर और भिलाई में सामने आ गए। बिलासपुर के रामालाइफ में 64 वर्षीया महिला का सैंपल पॉजिटिव आया। महिला दुबई से लौटी थी और अपनी जानकारी छिपाई। वहीं, भिलाई जोन सेक्टर 2 के खुर्सीपारा का रहने वाला युवक भी दुबई से लौटा। उसमें भी पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि रायपुर के रामनगर में 60 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव मिले। उनकी राज्य या विदेश यात्रा की कोई हिस्ट्री नहीं है। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery