Tuesday, 29th July 2025

कोरोना / दूरदर्शन पर धारावाहिक रामायण का फिर दिखा क्रेज, टीवी पर रामायण शुरू होते परिवार वालों ने आरती उतारी

Sat, Mar 28, 2020 6:30 PM

 

  • रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ था
  • दूरदर्शन पर इसका आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को देखने को मिला

 

इंदौर. काेरोना को लेकर देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन के बीच सरकार ने एक बार फिर दूरदर्शन पर 33 साल बाद धारावाहिक रामायण का प्रसारण शनिवार से शुरू कर दिया। रामायण के प्रसारण की घोषणा के साथ ही हर वर्ग के लोग इसे देखने के लिए लालयित हो गए। इंदौर सहित पूरे मालवा-निमाड में सुबह 9 बजे जैसे ही टीवी पर रामायण शुरू हुई। कई घरों में लोगों ने आरती उतारकर रामायण देखी। कई परिवार सुबह साढ़े 8 बजे से ही दूरदर्शन चैनल को सर्च करने लगे। कइयों ने तो सोशल मीडिया पर चैनल नंबर बताने के लिए मैसेज डाले। एक समय था जब टीवी पर रामायण देखने के लिए शहर में कर्फ्यू लग जाया करता था। आज जब पूरे देश में लॉकडाउन है, ऐसे में एक बार फिर रामायण के लिए लोगों में उसी तरह का क्रेज दिखाई दिया।

देश में कोरोनावायरस का संकट लगातार गहरा रहा है। कोरोना के अब तक 800 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। देशभर में लॉकडाउन है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को साफ किया कि जनता की मांग पर दूरदर्शन में शनिवार से रामायण सीरियल का प्रसारण होगा। पहला एपिसोड शनिवार सुबह 9 बजे और दूसरा रात 9 बजे दिखाया जाएगा। दूरदर्शन पर पहली बार रामायण का प्रसारण 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ और आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को देखने को मिला था। सीरियल में राम का किरदार अरुण गोविल, सीता का किरदार दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था। इसके निर्माता-निर्देशक स्व. रामानंद सागर थे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery