Friday, 6th June 2025

छत्तीसगढ़ : 21 दिन के लॉकडाउन का दूसरा दिन / प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 6 हुई, 24 घंटे में 5 नए मामले; रायपुर में अब एक बुजुर्ग संक्रमित मिले

Thu, Mar 26, 2020 5:39 PM

 

  • नया रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग से एक-एक केस आए सामने, एम्स के डॉक्टरों ने की पुष्टि
  • भिलाई से देर रात एक बजे युवक को एम्स में कराया भर्ती, परिवार भी क्वेरेंटाइन सेंटर में
 

रायपुर. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए 21 दिन के लॉकडउन के बावजूद छत्तीसगढ़ में पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। दूसरे दिन गुरुवार को प्रदेश में तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है।इसके बाद अब तक 6 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्ग का युवक और बिलासपुर की महिला साऊदी अरब से लौटे थे। 

प्रदेश 24 घंटे के दौरान 5 नए मामले सामने आ गए हैं। इससे पहले बुधवार को रायपुर और राजनांदगांव से दो मामले सामने आए थे। डॉक्टरों के मुताबिक, रायपुर के बुजुर्ग और दुर्ग के युवक को एम्स में भर्ती किया गया है। जबकि बिलासपुर की संक्रमित महिला का वहीं के अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक  पुष्टि नहीं की है। 

भिलाई का 32 साल का एक युवक 11 मार्च को साऊदी अरब से आया था। इसके बाद उसे होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया था। इसके बाद देर रात करीब एक बजे प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची और युवक को मिलने के लिए बुलाया। कलेक्टर अंकित आनंद ने बताया कि उनको युवक को एम्स में शिफ्ट करने के निर्देश मिले थे।

कलेक्टर ने कहा कि युवक की रिपोर्ट उनके पास अभी नहीं आई है। उसके परिवार के 8 सदस्यों को भी चेकली के आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है। वहीं युवक का कहना है कि उसने 13 मार्च को अपना टेस्ट कराया था, लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बताया जा रहा है कि युवक कई लोगों से मिला भी है। 

बिलासपुर की मरीज महिला हैं, जिनकी उम्र 50 के अंदर है। दुर्ग का मरीज पुरुष है, उसकी उम्र भी 50 के अंदर बताई जा रही है। वहीं, रायपुर के मरीज को रिस्क एज का है। राजधानी रायपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर तीन हो गई है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery