सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार दोपहर से जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई मुठभेड़ अभी तक जारी है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में कई जवान घायल हुए हैं और दो नक्सली भी मारे गए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि अभी आधिकारिक रूप से नहीं हुई है। बैकअप के लिए सीआरपीएफ जवानों को मौके पर भेजा गया है। यह मुठभेड़ चिंतागुफा क्षेत्र में हो रही है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी जवान सर्चिंग पर निकले थे। बताया जा रहा है कि शाम करीब 4 बजे चिंतागुफा क्षेत्र में मिनपा के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। नक्सलियों के लगाए एंबुश में जवान फंस गए। दोनों ओर से चल रही फायरिंग में कई जवान घायल हुए हैं। वहीं नक्सलियाें के भी मारे जाने की खबर है।
बताया जा रहा है जवानों का सामना नक्सली के बड़े गुट से हुआ है। घायलों जवानों की संख्या की अधिकृत तौर पर कोई जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। सूत्रों के मुताबिक, जंगल में जवानों से संपर्क भी टूटने की खबर मिल रही है। वहीं जवानों की मदद के लिए सीआरपीएफ 150 बटालियन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
Comment Now