Thursday, 22nd May 2025

शेयर मार्केट LIVE / आज बढ़त के साथ शुरू हुआ बाजार, लेकिन कुछ ही देर में गिरा; अभी सेंसेक्स 294 अंक और निफ्टी 82 पॉइंट ऊपर

Fri, Mar 20, 2020 5:28 PM

  • सेंसेक्स 28,582 अंको और निफ्टी 8,345 पॉइंट पर कारोबार कर रहा है
  • कारोबार में रुपया 34 पैसे मजबूत होकर 74.78 पर पहुंच गया

 

मुंबई. शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को बढ़त के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर में इसमें गिरावट आ गई। सेंसेक्स 172.59 अंक की बढ़त के साथ 28,460.82 पर खुला। निफ्टी ने 21.00 पॉइंट ऊपर 8,284.45 पर कारोबार शुरू किया। अभी बाजार में तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है।


बैंकिंग शेयरों में 6.5% तक गिरावट
इंडसइंड बैंक के शेयर में 6.4% नुकसान देखा गया। एचडीएफसी बैंक का शेयर 6% लुढ़क गया। कोटक बैंक 3% और आईसीआईसीआई बैंक 2.85% नीचे आ गया। एक्सिस बैंक में 1.7% गिरावट दर्ज की गई।
 

फार्मा कंपनियों के शेयरों में 8% तक उछाल

शेयर तेजी
कैडिला हेल्थकेयर 8.22%
डॉ. रेड्डी 4.34%
सन फार्मा

2.93%

सिप्ला

1.92%

बायोकॉन

1.58%

फिच ने जीडीपी ग्रोथ अनुमान घटाया
रेटिंग एजेंसी फिच ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 5.6% से घटाकर 5.1% कर दिया है। कोरोनावायरस के बढ़ते असर को देखते हुए अनुमान में कटौती की गई है।

पिछले चार दिनों से बाजार में नुकसान

इस हफ्ते के पिछले चार दिनों में बाजार नुकसान में रहा। गुरुवार को सेंसेक्स 581.28 अंक नीचे 28,288.23 पर और निफ्टी 205.35 पॉइंट नीचे 8,263.45 पर बंद हुआ था।

विदेशी बाजारों का हाल
अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस में 0.95%, एसएंडपी में 0.47% और नास्दाक में 2.30% की तेजी आई। एशियाई बाजारों में भी बढ़त देखी जा रही है। हॉन्गकॉन्ग के बाजार में 2.94%, चीन के बाजार में 0.47% तेजी देखी जा रही है।

रुपया 34 पैसे की मजबूती के साथ खुला
डॉलर के मुकाबले रुपए ने भी अच्छी शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में रुपया 34 पैसे मजबूत होकर 74.78 पर पहुंच गया। गुरुवार को 86 पैसे गिरकर 75.12 के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था।

इकोनॉमी पर कोरोना के असर के आकलन के लिए टास्क फोर्स
देश की अर्थव्यवस्था पर कोरोनावायरस के असर का आकलन और जरूरी सुझाव देने के लिए सरकार ने टास्क फोर्स बनाई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसकी अध्यक्षता करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात राष्ट्र के नाम संबोधन में यह ऐलान किया।

 

लाइव अपडेट

Mar 20, 11:24 AM

Up निफ्टी 110.50 पॉइंट ऊपर 8,373.95 पर पहुंचा। अभी इसमें 1.34% की उछाल है।

Mar 20, 11:16 AM

Up सेंसेक्स 294.28 अंक ऊपर 28,582.51 पर पहुंचा। निफ्टी 82.30 पॉइंट ऊपर 8,345.75 पर पहुंचा।

Mar 20, 10:59 AM

Up सेंसेक्स 209.35 अंक ऊपर 28,497.58 पर पहुंचा। निफ्टी 71.40 पॉइंट ऊपर 8,334.85 पर पहुंचा।

Mar 20, 10:51 AM

बीएसई इंडेक्स के शेयरों में उछाल आया

Mar 20, 10:39 AM

Up सेंसेक्स 160.51 अंक ऊपर 28,448.74 पर पहुंचा। निफ्टी 81.15 पॉइंट ऊपर 8,344.60 पर पहुंचा।

Mar 20, 10:29 AM

Up सेंसेक्स 288.04 अंक ऊपर 28,576.27 पर पहुंचा। निफ्टी 97.70 पॉइंट ऊपर 8,361.15 पर पहुंचा।

Mar 20, 10:21 AM

S&P BSE बैंकेक्स

फेडरल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को छोड़कर अन्य सभी के शेयरों में गिरावट

Mar 20, 10:19 AM

Up सेंसेक्स 230.23 अंक ऊपर 28,518.46 पर पहुंचा। निफ्टी 79.40 पॉइंट ऊपर 8,342.85 पर पहुंचा।

Mar 20, 10:07 AM

Up सेंसेक्स 316.06 अंक ऊपर 28,604.29 पर पहुंचा। निफ्टी 107.40 पॉइंट ऊपर 8,370.85 पर पहुंचा।

Mar 20, 10:05 AM

इकोनॉमी पर कोरोना के असर के आकलन के लिए टास्क फोर्स

देश की अर्थव्यवस्था पर कोरोनावायरस के असर का आकलन और जरूरी सुझाव देने के लिए सरकार ने टास्क फोर्स बनाई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसकी अध्यक्षता करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात राष्ट्र के नाम संबोधन में यह ऐलान किया।

Mar 20, 09:58 AM

Up सेंसेक्स 140.36 अंक ऊपर 28,428.59 पर पहुंचा। निफ्टी 30.00 पॉइंट ऊपर 8,293.45 पर पहुंचा।

Mar 20, 09:54 AM

Down सेंसेक्स 121.32 अंक नीचे 28,166.91 पर पहुंचा। निफ्टी 16.20 पॉइंट नीचे 8,247.25 पर पहुंचा।

Mar 20, 09:48 AM

बीएसई इंडेक्स के शेयरों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है

Mar 20, 09:46 AM

बैंकिंग शेयरों में ज्यादा गिरावट

इंडसइंड बैंक के शेयर में 6.4% नुकसान देखा गया। एचडीएफसी बैंक का शेयर 6% लुढ़क गया। कोटक बैंक 3% और आईसीआईसीआई बैंक 2.85% नीचे आ गया। एक्सिस बैंक में 1.7% गिरावट दर्ज की गई।

Mar 20, 09:42 AM

Down सेंसेक्स 49.04 अंक नीचे 28,239.19 पर पहुंचा। निफ्टी 5.95 पॉइंट नीचे 8,257.50 पर पहुंचा।

Mar 20, 09:41 AM

रुपया 34 पैसे की मजबूती के साथ खुला

डॉलर के मुकाबले रुपए ने भी अच्छी शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में रुपया 34 पैसे मजबूत होकर 74.78 पर पहुंच गया। गुरुवार को 86 पैसे गिरकर 75.12 के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था।

Mar 20, 09:38 AM

Down सेंसेक्स 222.00 अंक नीचे 28,066.23 पर पहुंचा। निफ्टी 14.70 पॉइंट नीचे 8,248.75 पर पहुंचा।

Mar 20, 09:34 AM

निफ्टी के टॉप-5 गेनर और लूजर

Mar 20, 09:31 AM

बीएसई सेंसेक्स 30 के 28 स्टॉक्स ऊपर और 2 स्टॉक्स नीचे

Mar 20, 09:30 AM

Up सेंसेक्स 161.92 अंक ऊपर 28,450.15 पर पहुंचा। निफ्टी 69.90 पॉइंट ऊपर 8,333.35 पर पहुंचा।

Mar 20, 09:24 AM

Up सेंसेक्स 376.69 अंक ऊपर 28,664.92 पर पहुंचा। निफ्टी 130.10 पॉइंट ऊपर 8,393.55 पर पहुंचा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery