भिलाई. शहर की महिला पुलिस अब नए अंदाज में दिखेंगी। महिला पुलिस को सशक्त बनाने की दिशा में एसएसपी ने नई पहल की है। महिला पुलिसकर्मियों को जल्द ही आधुनिक संसाधनों, सायरन लगी हुई गाड़ियों के साथ नई ड्रेस मिलेगी। इससे उन्हें नई पहचान मिलेगी। इसकी पुरी तैयारी हो चुकी है। महिला पुलिसकर्मियों को सौ नई गाडिय़ां मिलने वाली है। जिससे पुलिसकर्मी गश्त कर सकेंगी। संवेदनशील इलाके, स्कूल-कॉलेज के आसपास मजनुओं के खिलाफ कार्रवाई करे सकेंगी। यह पहल महिला संबंधी अपराध पर नियंत्रण करने की दिशा में उठाया जा रहा है। जल्द ही महिला पुलिस नए गेटअप में होंगी।
महिला पुलिसकर्मियों को मिलने वाली गाड़ी का रंग सफेद रहेगा।
टीम के लिए दो अलग-अलग रंग के ड्रेस पर विचार किया जा रहा है। पिंक और ब्लू स्लीव की रंग की ड्रेस पर सहमति बन सकती है। एक गाड़ी कीमत करीब 80 हजार रुपए है। इस हिसाब से करीब 8 लाख रुपए कीमत की गाड़ी दी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने रक्षा टीम के साथ थाने की महिला पुलिसकर्मियों को बल प्रदान करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। महिला पुलिसकर्मी को मिलने वाली गाड़ी की डिजाइन पुरी टीम ने मिलकर तैयार किया है। गाड़ी में पुलिस का मोनो, महिला हेल्पलाइन नंबर, डायल-112 के साथ राज्य सरकार का स्लोगन लिखा होगा।
Comment Now