मुंबई. सेंसेक्स में गिरावट बढ़ती जा रही है। सुबह 11 बजे सेंसेक्स 2600 अंकों तक नीचे गिर गया।अभी सेंसेक्स 33,202.85 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 2600 अंकों की गिरावट इंट्राडे कारोबार में सेंसेक्स की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। सोमवार को सेंसेक्स इंट्राडे कारोबार में 2467 अंक नीचे गिरा था।निफ्टी भी 701.90 अंक नीचे गिरकर 9746 अंकों पर पहुंच गया। यह निफ्टी का 31 महीनों की सबसे निचला स्तर है। बीएसई पर वोडाफोन आइडिया के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है तो स्पाइस जेट, ग्लेनमार्क के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। बीएसई पर ट्रेड होने वाले 2,087 कंपनियों के शेयरों में से 1873 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।
सेंसेक्स में कोरोना के कहर से बाजार का हाल
सुबह के कारोबार में बाजार का हाल
कोरोनावायरस और अमेरिका के साथ दुनियाभर के शेयरों में गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। गुरुवार को बीएसई का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 1821.27 अंकों की गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 34,003.58 अंकों पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 470 अंकों की गिरावट के साथ 9,990.95 अंकों पर पहुंच गया। अमेरिकी सूचकांक डाउ जोंस में एक बार फिर रिकॉर्ड 1464 अंक की गिरावट देखने को मिली तो नैस्डेक, एफटीएसई, कोस्पी, निक्केई समेत सभी प्रमुख सूचकांक भी नीचे आए।
9 मार्च को सेंसेक्स में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी। इस दिन शेयर सूचकांक 1941 अंक लुढ़का था।
निफ्टी के टॉप लूजर
शेयर | गिरावट |
यस बैंक | 17.71% |
टाटा मोटर्स | 11.17% |
ओएनजीसी | 9.27% |
वेदांता | 8.70% |
अदाणी पोर्ट्स | 8.18% |
13 दिन पहले डाउ जोंस 1190 अंक गिरा था
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूके को छोड़कर बाकी यूरोपीय देशों की यात्रा पर बैन लगा दिया है। यह प्रतिबंध शुक्रवार की रात से शुरू होकर अगले 30 दिनों तक जारी रहेगा। इस घोषणा के बाद डाउ जोंस ने एक बार फिर गिरने का इतिहास रच दिया। डाउ जोंस में 1464 अंकों की गिरावट हुई। यह डाउ जाेंस के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 28 फरवरी को भी डाउ जोंस ने गिरने को रिकॉर्ड बनाया बनाया था। उस दिन यह 1190.95 अंक गिरा था।
अमेरिका में कोरोनावायरस के 1200 मामले
अब तक दुनियाभर में 4300 लोगों की मौत हो चुकी है। एक लाख 19 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। अमेरिका में कोरोनावायरस के अब तक 12000 मामले सामने आ चुके हैं।
Comment Now