Saturday, 7th March 2026

नमस्ते ओरछा की तैयारी / क्रीम सिटी में बदला ओरछा, राजमहल में परोसे जाएंगे बुंदेली व्यंजन, महिला ड्राइवर ई-रिक्शा से कराएंगी नगर की सैर

Fri, Feb 28, 2020 6:05 PM

 

  • मध्यप्रदेश सरकार 6 से 8 मार्च तक ‘नमस्ते ओरछा’ महोत्सव का आयोजन करने जा रही है
  • पिंक सिटी जयपुर की तर्ज पर मुख्य सड़क पर बने सभी मकान-दुकानों को क्रीम कलर से रंगा गया

 

टीकमगढ़ (सुमित चौबे, रामेश्वर दुबे). पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार 6-8 मार्च तक ‘नमस्ते ओरछा’ महोत्सव का आयोजन कर रही है। इसके लिए पिंक सिटी जयपुर की तर्ज पर मुख्य सड़क पर बने सभी मकान-दुकानों को क्रीम कलर से रंगा गया है। मार्च अंत में इंदौर में होने वाले आईफा अवाॅर्ड समारोह में भी ओरछा की धार्मिक और ऐतिहासिक छवि की वीडियो क्लिप दिखाई जाएगी।  निवाड़ी कलेक्टर अक्षयकुमार सिंह के अनुसार शहर को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए यहां ई-रिक्शा चलेंगे। खास बात यह है कि इन्हें महिलाएं ड्राइव करेंगी।  

उत्सव में... बिजनेस मीट और किसान मेला भी

  •  7 मार्च को बिजनेस मीट होगी, जिसे मुख्यमंत्री कमलनाथ संबोधित करेंगे। इसमें उद्योगपतियों के साथ बुंदेलखंड के टूर एंड ट्रेवल्स ऑपरेटर शामिल होंगे।
  •  किसानों के लिए विशेष मेला लगेगा। खेती-बाड़ी की जानकारियों के अलावा ड्रोन से दवा छिड़कने जैसे आधुनिक तरीके बताए जाएंगे। 
  •  राजमहल परिसर में बुंदेली व्यंजन परोसे जाएंगे। इनमें कड़ी, दही बड़ा, चना पकौड़ी और हरे चने की बनी निगोंना की सब्जी खास रहेगी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery