Sunday, 14th December 2025

इंदौर / सीएम की मौजूदगी में आज भाजपा के दो पूर्व पार्षद कांग्रेस में होंगे शामिल, शहर को मिलेगी 897 करोड़ रुपए के कार्यों की सौगात

Fri, Feb 28, 2020 6:04 PM

 

  • देपालपुर तहसील के 4777 किसानों को 34.61 करोड़ रुपए की ऋणमाफी के प्रमाण पत्र बांटेंगे
  • ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल होंगे, उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा 

 

इंदौर. सीएम कमलनाथ शुक्रवार को इंदौर में रहेंगे। उनकी मौजूदगी में भाजपा के दो पूर्व पार्षद शंकर यादव और उस्मान पटेल कांग्रेस में शामिल होंगे। राऊ विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम के दौरान दोनों नेता वहां कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगे। अपने साढ़े 9 घंटे के प्रवास के दौरान मुख्यंत्री द्वारा 897 करोड़ रुपए के कार्यों की सौगात इंदौर को मिलेगी। सीएम राऊ में किसानों को फसल ऋण माफी योजना के प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे। 

भाजपा के दो पूर्व पार्षदों के कांग्रेस में शामिल होने के संबंध में शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि दोनों नेताओं से बातचीत हो चुकी है। उधर, यादव को मनाने के लिए दो दिन से भाजपा नेता लगातार प्रयास कर रहे थे। हालांकि यादव उनसे नहीं मिले। पूर्व महापाैर मालिनी गाैड़ का कहना है यादव संभवत: व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणाें से जा रहे होंगे। मेरी उनसे इस मुद्दे पर काेई चर्चा नहीं हुई। मीडिया से चर्चा में गाैड़ ने कहा कि मुझे भी साेशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी लगी है। खुद से या पार्टी से किसी भी तरह की नाराजगी से उन्हाेंने इनकार किया।


वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष गाेपीकृष्ण नेमा ने कहा कि यादव संभवत: न्यायालय में चल रहे कुछ प्रकरणाें की वजह से जा रहे होंगे। यादव ने संगठन से काेई बात नहीं की, इसलिए मनाने का सवाल ही नहीं उठता। वहीं, पटेल को लेकर कांग्रेस के ही नेताओं में विरोध उठ चुका है। दो दिन पहले जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इंदौर आए थे तब कांग्रेस के नेताओं ने ही उनके आने को लेकर विरोध किया था।


दाे दिन तक मनाते रहे, नहीं माने यादव
यह बात सामने आई है कि यादव काे मनाने के लिए गाैड़ उनके घर भी गईं, लेकिन वे नहीं मिले। संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने भी यादव से बात करने का प्रयास किया। यादव के कई करीबी नेताओं अौर कार्यकर्ताओं के जरिये भी भाजपा संगठन ने संदेश पहुंचाया, लेकिन वे नहीं माने। सूत्रों की मानें तो छह माह पहले यादव ने पार्टी के प्रति नाराजगी जता दी थी। दरअसल कुख्यात गुंडे गुल्टू हत्याकांड में उनके भाइयाें काे जेल हाे चुकी है। यादव चाहते थे कि भाजपा नेताओं की तरफ से उन्हें मदद मिले, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इधर, पूर्व पार्षद उस्मान पटेल के कांग्रेस में जाने के पीछे सीएए का विराेध ही प्रमुख वजह है। भाजपा संगठन भी यह बात जानता है, इसलिए उन्हें राेकने के लिए पार्टी ने काेई प्रयास नहीं किया।

किसानों को बाटेंगे ऋण माफी के प्रमाण पत्र
जय किसान फसल ऋण माफी योजना के द्वितीय चरण के तहत इंदौर जिले के 1067 किसानो के 77.74 करोड़, सांवेर तहसील के 2455 किसानों के 18.07 करोड़, देपालपुर तहसील के 4777 किसानों के 34.61 करोड़ एवं इंदौर तहसील के 2379 किसानों के 17.48 करोड़ रुपए के ऋण माफी का प्रमाण पत्र देंगे।

मेट्रो ट्रेन के रूट का विरोध कर रहे व्यापारी भी करेंगे मुलाकात

मेट्रो ट्रेन के रूट का विरोध कर रहे कोठारी मार्केट के व्यापारी भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलेंगे। व्यापारियों ने गुरुवार को अपने प्रदर्शन को जारी रखने की रणनीति बनाई। उन्होंने तय किया है कि वे सभी अपनी दुकानों के बाहर विरोध स्वरूप पोस्टर लगाएंगे।

ऐसा रहेगा सीएम का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार सुबह 11.30 बजे इंदौर आएंगे। सीधे अरबिंदो हॉस्पिटल जाएंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित आशा कनफेक्शनरी फैक्टरी का दौरा करेंगे। यहां उद्योगोें पर दीपक दरियानी व आशा दरियानी से चर्चा करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर जाएंगे। यहां दोपहर 2 बजे से कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। इसे सीएम के साथ ही निगमायुक्त आशीष सिंह, सीमेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीआईआई के वेस्टर्न रीजन के डिप्टी चेयरपर्सन सुनील माथुर संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे पीथमपुर औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियोें और उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। दोपहर 4 से साढ़े 5 बजे तक राऊ विधानसभा में किसान कर्जमाफी कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहीं पर रंगवासा में करीब 40 करोड़ रुपए से बन रहे कनफेक्शनरी क्लस्टर का भूमिपूजन करेंगे। शाम 6 से 7 बजे तक होटल रेडिसन में एक अवॉर्ड कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम साढ़े 7 बजे भोपाल रवाना होंगे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery