Saturday, 24th May 2025

बयान / अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो बोले- राष्ट्रपति ट्रम्प का भारत दौरा दोनों देशों के रिश्तों की अहमियत को दिखाता है

Fri, Feb 28, 2020 6:03 PM

 

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारतीय दौरे से वापस लौटने के बाद विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने किया ट्वीट
  •  लिखा- लोकतांत्रिक परंपराएं हमें जोड़े रखती हैं, राष्ट्रपति ट्रम्प की अगुआई में यह साझेदारी और मजबूत होगी 

 

वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दो दिन की भारत यात्रा को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शानदार और ऐतिहासिक बताया है। पोम्पियो ने ट्रम्प के अमेरिका लौटने पर गुरुवार को ट्वीट किया। इसमें लिखा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रम्प का दौरा यह दिखाता है कि अमेरिका के लिए भारत कितना अहम है।’’ पोम्पियो ने व्हाइट हाउस के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि 'लोकतांत्रिक परंपराएं हमें (भारत-अमेरिका को) एक करती हैं। दोनों देशों के साझा हित हमें जोड़ते हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में दोनों देशों की यह साझेदारी और मजबूत होगी।

पीएम मोदी और ट्रम्प की तस्वीरें भी शेयर कीं 
पोम्पियो ने व्हाइट हाउस के जिस ट्वीट को रीट्वीट किया है, उसमें ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठकों की चार तस्वीरें भी शामिल है। 26 फरवरी को किए गए इस ट्वीट में व्हाइट हाउस ने लिखा  हम लोगों की स्वतंत्रता, व्यक्तिगत अधिकारों और कानून की रक्षा के लिए काम करते हैं। 

‘दोनों देशों के संबंधों में अच्छी प्रगति हुई’
अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की कार्यवाहक मंत्री एलिस जी वेल्स ने भी ट्वीट किया कि ट्रम्प की भारत यात्रा से दोनों देशों के संबंधों में अच्छी प्रगति हुई है। इस दौरे ने साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाया। ऊर्जा, रक्षा जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों में आपसी सहयोग के लिए रास्ता खुला है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery