जयपुर. हाइकोर्ट के जज जस्टिस एस मुरलीधर का ट्रांसफर पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट कर दिया गया है। जिस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनि प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि लोगों का न्यायपालिका पर इतना विश्वास है और न्याय व्यवस्था को कमजोर करने की सरकार की कोशिश बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
इसके साथ गहलोत ने लिखा कि जस्टिस एस मुरलीधर का ट्रांसफर कर केंद्र सरकार क्या मैसेज देना चाहती है। जिन्होंने दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिस और भाजपा के नेताओं के भड़काऊ भाषणों के चलते नाराजगी जताई थी।
क्या है मामला
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के मुद्दे पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा और भाजपा नेताओं के भड़काऊ बयानों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस एस मुरलीधर ने पुलिस और सरकार को फटकार लगाई थी। अब उनका ट्रांसफर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट कर दिया गया है। वे हाईकोर्ट में जजों के वरिष्ठता क्रम में तीसरे स्थान पर थे। कानून मंत्रालय ने बुधवार देर रात उनके तबादले का नोटिफिकेशन जारी किया।
Comment Now