Monday, 9th June 2025

अपराध / दुष्कर्म पीड़ित महिला पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी पक्ष से मिल रही थी जान से मारने की धमकी

Thu, Feb 27, 2020 9:43 PM

 

  • पीड़ित छोटे भाई के साथ रात में कृषि कॉलेज रोड से गुजर रही थी
  • महिला की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज

 

इंदौर. कृषि कॉलेज रोड पर बुधवार रात दुष्कर्म पीड़ित महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर हालत में उसका इलाज एमवाय अस्पताल में चल रहा है। महिला ने कुछ समय पहले फरार जीतू सोनी और उसके कुछ साथियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया था। तभी से उसे जान से मारने की धमकी मिल रही थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

छाेटी ग्वालटोरी थाना प्रभारी व्हीएस नागर ने बताया कि मामला फरार आरोपी जीतू सोनी व उसके अन्य साथियों से जुड़ा हुआ है। महिला  ने कुछ समय पहले इनके खिलाफ ज्यादती का केस दर्ज करवाया था। आरोपी पक्ष की ओर से मिल रही धमकी से महिला ने आलाधिकारियों को भी अवगत करवाया था। बुधवार रात महिला अपने छोटे भाई के साथ कृषि कॉलेज वाली सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात बदमाशों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला के गंभीर होकर जमीन पर गिरते ही वे मौके से भाग निकले। भाई ने लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। एमवाय अस्पताल से पुलिस को सूचित कर महिला का उपचार शुरू किया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery