Sunday, 8th June 2025

छत्तीसगढ़ / अहमदाबाद में ट्रम्प के सामने पंथी नृत्य पेश करेंगे सुकदेव, हैरतअंगेज करतब दिखाएगी उनकी टीम

Mon, Feb 24, 2020 12:15 AM

 

  • छत्तीसगढ़ से अहमदाबाद पहुंचा पंथी कलाकारों का दल
  • 33 सालों से दुनिया के कई देशों में परफॉर्म कर चुकी टीम

 

रायपुर, मनीष मिश्रा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। 24 फरवरी को वह अहमदाबाद पहुंचेंगे। ट्रम्प के स्वागत में कई राज्यों के कलाकार लोक कला की प्रस्तुति देंगे। इनमें छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय जय सतनाम पंथी नृत्य दल का नाम भी शामिल है। ग्रुप के सुकदेव दास बंजारे के नेतृत्व में 12 डांसर्स की टीम पंथी नृत्य करेगी। सुकदेव और उनकी टीम 33 सालों से पंथी नृत्य कर रही है। सुकदेव ने बताया कि पहली बार 1987 में भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की झांकी में परफाॅर्मेंस देने का मौका मिला था। तब से अब तक 1 हजार से ज्यादा प्रस्तुति दे चुके हैं। विभिन्न राज्यों के अलावा साउथ अफ्रीका, इजिप्ट, तुर्की, रूस समेत 4 देशों में हमने पंथी नृत्य किया है। 


शुरुआत में प्रस्तुति के बदले मिलते थे महज 100 रुपए
सुकदेव ने अंतरराष्ट्रीय पंथी नर्तक दुकालु राम और मिलापदास बंजारे से पंथी नृत्य सीखा है। उन्होंने बताया कि 35 साल से पंथी नृत्य कर रहे हैं। पहले पूरी टीम को प्रस्तुति के बदले महज 100 रुपए मिलते थे। हमारी टीम में 12 लोग थे। तब सबके हिस्से में 10 रुपए भी नहीं आते थे। वक्त के साथ स्थिति भी बदली है। अब लोग सम्मानजनक राशि देते हैं।

जानिए पंथी नृत्य के बारे में
पंथी नृत्य छत्तीसगढ़ का फोक डांस है। ये ईश्वर की स्तुति में, गुरु घासीदास के जीवन चरित्र और उनके उपदेशों का वर्णन करने के लिए किया जाता है। नृत्य के दौरान मानव पिरामिड समेत कई स्टंटनुमा स्टेप किए जाते हैं। प्रस्तुति के दौरान झांझ, मंजीरा और ढोलक समेत कई पारंपरिक वाद्ययंत्र इस्तेमाल किए जाते हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery