खेल डेस्क. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में अपनी दूसरी पारी में रविवार को 4 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे (25) और हनुमा विहारी (15) नाबाद हैं। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 165 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम ने तीसरे दिन ही 348 का बड़ा स्कोर बनाया। इस लिहाज से भारतीय टीम अब भी कीवी टीम से 39 रन पीछे है। भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 58 रन की पारी खेली। वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट लिए।
बोल्ट ने पृथ्वी शॉ को 14, चेतेश्वर पुजारा को 11 और विराट कोहली को 19 रन पर आउट किया। पहले विकेट के तौर पर पृथ्वी को टॉम लाथम ने कैच आउट किया। जबकि, पुजारा बोल्ट की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। कोहली का कैच विकेटकीपर बीजे वाटलिंग ने लिया। एक अन्य विकेट टिम साउदी ने लिया। उन्होंने अपनी गेंद पर मयंक को वाटलिंग के हाथों कैच आउट कराया।
ईशांत शर्मा ने 5 विकेट लिए
न्यूजीलैंड ने मैच के दूसरे दिन 5 पर 216 रन बनाए थे। तीसरे दिन टीम 348 रन पर ऑलआउट हो गई। कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 89, रॉस टेलर ने 44, काइल जैमिसन ने 44 और कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 43 रन बनाए। ईशांत शर्मा ने 5 विकेट लिए। जबकि, रविचंद्न अश्विन ने 3, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने 1-1 विकेट लिए।
मैच में ईशांत ने ही भारतीय टीम को शुरुआती 3 सफलता दिलाई थीं। उन्होंने पहले टॉम लाथम (11 रन) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। फिर ब्लेंडल को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद टेलर को चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच आउट कराया। तीसरे दिन ईशांत ने साउदी और बोल्ट को पवेलियन भेजा।
भारत ने पहली पारी में 165 रन बनाए
मैच के दूसरे दिन की शुरुआत में भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 122 रन से आगे खेलना शुरू किया था। टीम के लिए अजिंक्य रहाणे 46, मयंक अग्रवाल 34, मोहम्मद शमी 21 और ऋषभ पंत 19 रन ही बना सके। वहीं, न्यूजीलैंड के टिम साउदी और अपना पहला मैच खेल रहे काइल जैमिसन ने 4-4 विकेट हासिल किए। रहाणे ने अपनी 138 गेंदों की पारी में 5 चौके लगाए। शमी ने ईशांत के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 22 रन की साझेदारी की थी।
मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले दिन बारिश से बाधित मैच में 55 ओवर का खेल ही हो सका था। मयंक अग्रवाल 34, पृथ्वी शॉ 16, चेतेश्वर पुजारा 11, विराट कोहली 2 और हनुमा विहारी 7 रन बनाकर आउट हुए थे।
कोहली 250 कैच लेने वाले चौथे भारतीय
विराट कोहली के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी-20) में 250 कैच पूरे हो गए हैं। निकोल्स का कैच लेते ही कोहली इस रिकॉर्ड तक पहुंच गए। बतौर फील्डर वे ऐसा करने वाले चौथे भारतीय हैं। राहुल द्रविड़ (335) पहले, अजहरुद्दीन (261) दूसरे और सचिन तेंदुलकर (256) तीसरे पर हैं।
स्कोरकार्ड: भारत पहली पारी
खिलाड़ी | रन | गेंद | 4s | 6s |
पृथ्वी शॉ बोल्ड बो. साउदी | 16 | 18 | 2 | 0 |
मयंक अग्रवाल कै. जैमिसन बो. बोल्ट | 34 | 84 | 5 | 0 |
चेतेश्वर पुजारा कै. वाटलिंग बो. जैमिसन | 11 | 42 | 1 | 0 |
विराट कोहली कै. रॉस टेलर बो. साउदी | 2 | 7 | 0 | 0 |
अजिंक्य रहाणे कै. वाटलिंग बो. साउदी | 46 | 138 | 5 | 0 |
हनुमा विहारी कै. वाटलिंग बो. जैमिसन | 7 | 20 | 1 | 0 |
ऋषभ पंत रनआउट (एजाज पटेल) | 19 | 53 | 1 | 1 |
रविचंद्रन अश्विन बोल्ड बो. साउदी | 0 | 1 | 0 | 0 |
ईशांत शर्मा कै. वाटलिंग बो. जैमिसन | 5 | 23 | 0 | 0 |
मोहम्मद शमी कै. टॉम ब्लेंडल बो. साउदी | 21 | 20 | 3 | 0 |
जसप्रीत बुमराह नाबाद | 0 | 3 | 0 | 0 |
रन: 165 ऑलआउट, ओवर: 68.1, एक्स्ट्रा: 4.
विकेट पतन: 16/1, 35/2, 40/3, 88/4, 101/5, 132/6, 132/7, 143/8, 165/9, 165/10.
गेंदबाजी: टिम साउदी: 20.1-5-49-4, ट्रेंट बोल्ट: 18-2-57-1, कॉलिन डी ग्रैंडहोम: 11-5-12-0, काइल जैमिसन: 16-3-39-4, एजाज पटेल: 3-2-7-0.
स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड पहली पारी
खिलाड़ी | रन | गेंद | 4s | 6s |
टॉम लाथम कै. पंत बो. ईशांत | 11 | 30 | 0 | 0 |
टॉम ब्लेंडल बोल्ड बो. ईशांत | 30 | 80 | 4 | 0 |
केन विलियम्सन कै. जडेजा बो. शमी | 89 | 153 | 11 | 0 |
रॉस टेलर कै. पुजारा बो. ईशांत | 44 | 71 | 6 | 1 |
हेनरी निकोल्स कै. कोहली बो. अश्विन | 17 | 62 | 0 | 0 |
बीजे वाटलिंग कै. पंत बो. बुमराह | 14 | 30 | 1 | 0 |
कॉलिन डी ग्रैंडहोम कै. पंत बो. अश्विन | 43 | 74 | 5 | 0 |
टिम साउदी कै. शमी बो. इशांत | 6 | 13 | 1 | 0 |
काइल जैमिसन कै. हनुमा बो. अश्विन | 44 | 45 | 1 | 4 |
एजाज पटेल नाबाद | 4 | 20 | 1 | 0 |
ट्रेंट बोल्ट कै. पंत बो. ईशांत | 38 | 24 | 5 | 1 |
रन: 348 ऑलआउट, ओवर: 100.2, एक्स्ट्रा: 8.
विकेट पतन: 26/1, 73/2, 166/3, 185/4, 207/5, 216/6, 225/7, 296/8, 310/9, 348/10.
गेंदबाजी: जसप्रीत बुमराह: 26-5-88-1, ईशांत शर्मा: 22.2-6-68-5, मोहम्मद शमी: 23-2-91-1, रविचंद्रन अश्विन: 29-1-99-3.
स्कोरकार्ड: भारत दूसरी पारी
खिलाड़ी | रन | गेंद | 4s | 6s |
पृथ्वी शॉ कै. लाथम बो. बोल्ट | 14 | 30 | 2 | 0 |
मयंक अग्रवाल कै. वाटलिंग बो. साउदी | 58 | 99 | 7 | 1 |
चेतेश्वर पुजारा बोल्ड बो. बोल्ट | 11 | 81 | 0 | 0 |
विराट कोहली कै. वाटलिंग बो. बोल्ट | 19 | 43 | 3 | 0 |
अजिंक्य रहाणे नाबाद | 25 | 67 | 4 | 0 |
हनुमा विहारी नाबाद | 15 | 70 | 2 | 0 |
रन: 144/4, ओवर: 65, एक्स्ट्रा: 2.
विकेट पतन: 27/1, 78/2, 96/3, 113/4.
गेंदबाजी: टिम साउदी: 15-5-41-1, ट्रेंट बोल्ट: 16-6-27-3, कॉलिन डी ग्रैंडहोम: 14-5-25-0, काइल जैमिसन: 17-7-33-0, एजाज पटेल: 3-0-18-0.
Comment Now