Friday, 12th September 2025

छत्तीसगढ़ / राजमाता सिंहदेव का राजकीय सम्मान के साथ आज रानी तालाब के किनारे होगा अंतिम संस्कार

Wed, Feb 12, 2020 6:06 PM

 

  • अंतिम यात्रा में देशभर के लोग होंगे शामिल, पार्थिव शरीर विशेष विमान से भोपाल से दरिमा हवाई पट्‌टी पहुंचेगा
  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ख़त लिखकर राजमाता के निधन पर  दुःख जताया

 

अंबिकापुर . अविभाजित मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री और सरगुजा रियासत की राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का बुधवार को यहां कोठीघर के सामने रानी तालाब किनारे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुबह 10 बजे उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से भोपाल से दरिमा हवाई पट्‌टी पहुंचेगा। यहां से विशेष वाहन से उनके पार्थिव शरीर को कोठीघर लाया जाएगा। यहां पैलेस के आंगन में दोपहर 12 से 3 बजे तक उनका पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

इसके बाद पैलेस से रानी तालाब तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है। रानी तालाब में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के बेटे कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव, अरुणेश्वर शरण सिंहदेव, पोते आदित्येश्वर शरण सिंहदेव व परिवार के सदस्य के अलावा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित मंत्री, विधायक, राजनेता व उनके करीबी शामिल होंगे।

सोनिया गांधी का टीएस को भावुक पत्र, कहा- देवेंद्र कुमारी लोगों के कल्याण के लिए समर्पित रहीं

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंत्री टीएस सिंहदेव को ख़त लिखकर राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर गहरा दुःख जताया है।  सोनिया गांधी ने अपने भावुक ख़त में लिखा है.. प्रिय सिंह देव, मुझे आपकी माँ और वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता  देवेंद्र कुमारी सिंह के निधन का दुख है। वह हमारी पार्टी के एक वरिष्ठ और मूल्यवान सदस्य थीं। जिन्होंने राज्य के लोगों के विकास और कल्याण के लिए अपना राजनीतिक करियर समर्पित किया था। उनकी निधन के बाद छत्तीसगढ़ के लोगों और कांग्रेस पार्टी ने एक सक्षम प्रशासक और कांग्रेस पार्टी की ओर से एक ईमानदार नेता खो दिया है। मेरी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि. दुःख की इस इस घड़ी में मैं आपके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना भेजतीं हूं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery