लॉस एंजेलिस. 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन रविवार रात हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में हुआ। फिल्म समीक्षकों के दावों झुठलाते हुए दक्षिण कोरियन फिल्म ‘पैरासाइट’ ने बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। ‘पैरासाइट’ ऑस्कर जीतने वाली पहली गैर-अंग्रेजी फिल्म बन गई है। इस फिल्म को कुल चार अवार्ड - बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटिगरी में मिले हैं।
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड ‘जोकर’ के लिए वॉकिन फीनिक्स को मिला। वहीं, फिल्म ‘जूडी’ के लिए रिनी जैलवेगर बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गईं। ‘पैरासाइट’ के लिए बॉन्ग जून हो ने बेस्ट डायरेक्टर का खिताब जीता।
अपडेट्स- किसे क्या मिला:
ऑस्कर 2020 की खास बातें
‘जोकर’ को मिले थे सबसे ज्यादा नॉमिनेशन
वॉकिन फीनिक्स की ‘जोकर’ 2019 की सबसे चर्चित फिल्म रही इस फिल्म को सबसे ज्यादा कैटेगरीज में नॉमिनेशन मिले थे। फिल्म ने बेस्ट एक्टर, डायरेक्टर, पिक्चर समेत 11 बड़े नॉमिनेशन अपने नाम किए थे। डीसी कॉमिक्स के कैरेक्टर पर आधारित इस फिल्म में जोकर का ओरिजिन दिखाया गया। फिल्म में आर्थर फ्लेक का मुख्य किरदार निभाने वाले वॉकिन ने बेस्ट एक्टर कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब और सैग अवॉर्ड अपने नाम किए थे। ‘जोकर’ के बाद नॉमिनेशन के मामले में दूसरे नंबर पर ‘1917’, ‘द आयरिशमैन’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ हैं। तीनों फिल्मों को 10 नॉमिनेशन मिले । वहीं ‘पैरासाइट’,‘लिटिल वुमन’, ‘मैरिज स्टोरी’ और ‘जोजो रैबिट’ ने 6 नॉमिनेशन पाए ।
2020 के ऑस्कर विजेताओं की पूरी लिस्ट
कैटेगरी | नॉमिनेशन | विजेता |
---|---|---|
बेस्ट एक्टर - लीडिंग रोल |
एंटोनियो बेंडेरस (पेन एंड ग्लोरी), लियोनार्डो डि कैपरियो (वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड), एडम ड्राइवर (मैरिज स्टोरी), जोनाथन प्राइस (द टू पोप्स) |
जोकिन फीनिक्स (जोकर) |
बेस्ट एक्ट्रेस - लीडिंग रोल |
सिंथिया इरिवो (हैरियट), स्कारलेट जॉनसन (मैरिज स्टोरी), साओर्स रोनन (लिटिल वुमन), चार्लीज थैरॉन (बॉम्बशैल) |
रीनि जेलवेगर (जूडी) |
बेस्ट पिक्चर |
फोर्ड v फरारी, द आयरिशमैन, जोजो रैबिट, जोकर, लिटिल वुमन, मैरिज स्टोरी, 1917, वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड |
पैरासाइट |
बेस्ट डायरेक्टिंग |
द आयरिशमैन (मार्टिन स्कोरसेस), जोकर (टॉड फिलिप्स), 1917 (सैम मेंडेस), वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड (क्विंटन टैरेंटीनो) |
पैरासाइट (बॉन्ग जून हो) |
बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म |
कॉर्पस क्रिस्टी, हनीलैंड, लेस मिजरेबल्स, पेन एंड ग्लोरी |
पैरासाइट |
बेस्ट एनिमेटेड फिल्म |
हाउ टू ट्रेन योर ड्रेगन, आय लॉस्ट माय बॉडी, क्लॉस, मिसिंग लिंक |
टॉय स्टोरी4 |
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री |
द केव, द एज ऑफ डेमोक्रेसी, हनीलैंड |
अमेरिकन फैक्ट्री |
बेस्ट डाक्यूमेंट्री - शॉर्ट सब्जेक्ट |
इन द एबसेंस, लाइफ ओवरटेक्स मी, सेंड लुइस सुपरमैन, वॉक रन चा चा |
लर्निंग टू स्केटबोर्ड इन ए वॉरजोन (इफ यू आर ए गर्ल) |
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी |
द आयरिशमैन (रॉड्रिगो प्रीटो), जोकर (लॉरेंस शेर), द लाइटहाउस (जारिन ब्लास्क), वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड (रॉबर्ट रिचर्डसन) |
1917 (रॉजर डीकिंस) |
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म |
ब्रदरहुड, नेफ्ता फुटबॉल क्लब, सारिया, ए सिस्टर |
द नेबर्स विंडो |
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म |
डिकेरा(डॉटर), किटबुल, मैमोरेबल, सिस्टर |
हेयर लव |
बेस्ट ओरिजिनल स्कोर |
लिटिल वुमन (एलेंक्जेंडर डेस्प्लाट), मैरिज स्टोरी (रेंडी न्यूमैन), 1917 (थॉमस न्यूमैन) स्टार वॉर्स: द राइस ऑफ स्कायवॉकर (जॉन विलियम्स) |
जोकर (हिल्डर गुड्नाडोटिर) |
बेस्ट फिल्म एडिटिंग |
द आयरिशमैन (थेलमा शूंमेकर), जोजो रैबिट (टॉम ईगल्स), जोकर (जेफ ग्रोथ), पैरासाइट (यांग जिनमाओ) |
फोर्ड v फरारी (माइकल मैकस्कर, एंड्रयू बकलैंड) |
बेस्ट एक्टर - सपोर्टिंग रोल |
टॉम हैंक्स (अ ब्यूटिफुल डे इन नेबरहुड), एंथनी हॉपकिन्स (द टू पोप्स), अल पचीनो (द आयरिशमैन), जो पेस्की (द आयरिशमैन) |
ब्रैड पिट (वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड) |
बेस्ट एक्ट्रेस - सपोर्टिंग रोल |
कैथी बेट्स (रिचर्ड ज्वैल), स्कारलेट जॉनसन (जोजो रैबिट), फ्लॉरेंस पघ (लिटिल वुमन), मार्गोट रॉबी (बॉम्बशैल) |
लॉरा डर्न (मैरिज स्टोरी) |
बेस्ट साउंड एडिटिंग |
एलन रॉबर्ट मरे (जोकर), ओलिवर टार्ने और रशेल टाटे (1917), वायली स्टेटमैन (वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड), मैथ्यू वुड और डेविड अकॉर्ड (स्टार वॉर्स: द राइस ऑफ स्कायवॉकर) |
डोनाल्ड सिल्वेस्टर (फोर्ड v फरारी) |
बेस्ट साउंड मिक्सिंग |
एड आस्ट्रा, फोर्डv फरारी, जोकर, वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड |
1917 |
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइल |
जोकर (निकी लेडरमैन, के जार्जियू) जूडी (जेरेमी वुडहेड), मेलफिसेंट (पॉल गूच, आर्जन टूटन, डेविड व्हाइट), 1917 (नाओमी डोन, ट्रिस्टन वर्सलुइस, रेबेका कोल) |
बॉम्बशैल (काजू हिरो, एने मॉर्गन, विवियन बेकर) |
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स |
एवेंजर्स एंडगेम, द आयरिशमैन, द लॉयन किंग, स्टार वॉर्स: द राइस ऑफ स्कायवॉकर |
1917 |
बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीनप्ले |
द आयरिशमैन, जोकर, लिटिल वुमन, द टू पोप्स |
जोजो रैबिट |
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले |
नाइव्स आउट, मैरिज स्टोरी, 1917, वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड |
पैरासाइट(बॉन्ग जून हो) |
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग |
आय कॉन्ट लेट यू थ्रो योरसेल्फ अवे (टॉय स्टोरी), आय एम स्टैंडिंग विद यू (ब्रेकथ्रू), इंटू द अन्नोन (फ्रोजन 2), स्टैंड अप (हैरियट) |
आय एम गोना लव मी अगेन (रॉकेटमैन) |
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन |
द आयरिशमैन (प्रोडक्शन डिजाइन: बॉब शॉ, सेट डेकोरेशन: रेजिना ग्रेव्स), जोजो रैबिट (प्रोडक्शन डिजाइन: रा विंसेंट, सेट डेकोरेशन: नोरा सोपकोवा), 1917 (प्रोडक्शन डिजाइन: डैनिस गैसनर, सेट डेकोरेशन: ली सैंडलस), पैरासाइट (प्रोडक्शन डिजाइन: ली हा जून, सेट डेकोरेशन: चू वॉन वू) |
वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड (प्रोडक्शन डिजाइन: बार्बरा लिंग, सेट डेकोरेशन: नैंसी हे) |
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन |
द आयरिशमैन (सैंडी पॉवेल और क्रिस्टोफर पीटरसन), जोजो रैबिट (मायेस सी रोबियो), जोकर (मार्क ब्रिजेस), वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड (आरियन फिलिप्स) |
लिटिल वुमन (जैकलीन डुरन) |
Comment Now