Saturday, 7th March 2026

इंदौर / ज्वेलरी, लैपटॉप समेत 5 लाख का सामान ले गए चोर, अलमारी में रखी विदेशी करेंसी को हाथ तक नहीं लगाया

Sat, Feb 8, 2020 10:26 PM

 

  • तुलसी नगर के मकान नंबर- 112 में चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना
  • परिवार एक सप्ताह के लिए गुजरात गया था, सुबह लौटा तो सामान अस्त-व्यस्त था

 

इंदौर. तुलसी नगर क्षेत्र में चोरी की एक घटना सामने आई है। एक सप्ताह से बंद मकान में चाेरों ने 5 लाख से ज्यादा के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर टीवी, लैपटॉप, ज्वेलरी समेत अन्य सामान ले गए। लेकिन अलमारी में रखे विदेशी रुपयों को हाथ तक नहीं लगाया। शनिवार सुबह परिवार घर पहुंचा तो चोरी की जानकारी लगी। लसुड़िया पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

घटना तुलसी नगर के मकान नंबर - 112 की है। प्रवीण पटेल ने बताया कि वह रविवार को परिवार के साथ गुजरात गया था। करीब एक सप्ताह बाद शनिवार सुबह वापस आया। बेटी दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो देखा कि टीवी गायब है। इस पर उसने मुझे आवाज लगाई। मैं बाहर बैग उतार रहा था। बैग छोड़कर पहुंचा तो देखा कि सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। यहां टीवी के साथ लैपटॉप समेत अन्य सामान गायब है। करीब 5 लाख का सामान चोरी हुआ है। पूरी लिस्ट बनाने के बाद यह आंकड़ा और बढ़ेगा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery