Saturday, 7th March 2026

मध्य प्रदेश / कटनी में ट्रक की टक्कर से कार सवार 3 की मौके पर मौत, 4 घायल

Sat, Feb 8, 2020 10:24 PM

 

  • राखड़ से भरा ट्रक कटनी जा रहा था, सामने से आ रही कार से टक्कर
  • बड़वारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुआ हादसा, 2 की हालत गंभीर

 

कटनी. जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। राहगीरों ने घायलों को कार से निकाला और पुलिस-एंबुलेंस को सूचना दी।

हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे बड़वारा के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राखड़ से भरा ट्रक कटनी जा रहा था। जबकि कार कटनी से बाहर जा रही थी। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery