Monday, 4th August 2025

दिल्ली चुनाव / 70 सीटों पर वोटिंग: 2 बजे तक 28% वोटिंग, शाहीन बाग में भी मतदान के लिए भीड़ उमड़ी

Sat, Feb 8, 2020 10:10 PM

 

  • वोटिंग के लिए कुल 13,751 पोलिंग बूथ, 40 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, दिल्ली में करीब 1.47 करोड़ मतदाता, इनमें करीब 66 लाख महिलाएं
  • अलका लांबा मजनूं का टीला इलाके में पोलिंग बूथ गईं, अभद्र टिप्पणी के बाद अलका की आप समर्थक से कहा-सुनी भी हुई

 

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग जारी है। शाहीन बाग इलाके में भी पोलिंग बूथ पर लोग वोट डालने के लिए उमड़े। यहां 15 दिसंबर से सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है। प्रचार के दौरान धरने पर काफी बयानबाजी भी हुई थी।

दिल्ली में करीब 1.47 करोड़ मतदाता, इनमें करीब 66 लाख महिलाएं हैं। पिछला विधानसभा चुनाव 2015 में हुआ था। आम आदमी पार्टी (आप) ने 70 में से 67 सीटें जीती थीं। भाजपा ने तीन सीटें जीती थीं। 15 साल दिल्ली की सत्ता पर काबिज रहने वाली कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका था। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और आप के बीच ही नजर आ रहा है। हालांकि, कांग्रेस का दावा है कि दिल्ली के नतीजे हैरान करने वाले होंगे। सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग (ओखला विधानसभा क्षेत्र) में पांच पोलिंग बूथ हैं। 

वोटिंग प्रतिशत

समय कितनी वोटिंग
2 बजे 28%
1 बजे 17.39%
12 बजे 15.47%
11 बजे 11%
10 बजे 4.33%
  • सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस आर भानुमति, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, सांसद प्रवेश वर्मा, चांदनी चौक से आप उम्मीदवार अलका लांबा ने वोट डाला।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी मताधिकार का उपयोग किया।
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरे परिवार के साथ वोट डाला। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप दोबारा सत्ता में आएगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी वोट डाला।
  • राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने पति रॉबर्ट समेत मतदान किया। प्रियंका-रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान ने पहली बार वोट डाला।
  • दिल्ली की सबसे बुजुर्ग महिला कलीतरा मंडल ने भी वोट डाला।

मुख्य मुद्दे और वादे
आम आदमी पार्टी : मुफ्त बिजली-पानी। बेहतर अस्पताल और स्कूल। अगली सरकार में किए जाने वाले कामों का गारंटी कार्ड।
भाजपा : जहां झुग्गी, वहीं मकान। 5 साल में 10 लाख नौकरियों का वादा। हर घर में साफ पानी देंगे।
कांग्रेस : शीला दीक्षित वाली दिल्ली देंगे। वो तीन बार सीएम रहीं। बुजुर्गों को शीला पेंशन देने का चुनावी वादा।

अनाधिकृत कॉलोनियों में 30 लाख से ज्यादा वोटर
दिल्ली की करीब 1800 अनाधिकृत कालोनियों में 30 लाख से ज्यादा वोटर का आकलन राजनीतिक दलों का है। ये कॉलोनियां करीब 40 विधानसभा सीटों में हैं। दलों का ये भी दावा है कि 30 से ज्यादा विधासभा सीटें ऐसी हैं, जहां इन्हीं कॉलोनियों के मतदाता हार-जीत तय करते हैं। यही वजह है कि अनाधिकृत कॉलोनियों के बारे में आप और भाजपा ने अहम घोषणाएं की हैं। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे (70 सीट)

पार्टी सीट

वोट शेयर

आप 67 54.30%
भाजपा 3 32.10%
कांग्रेस 0 9.60%

कुल वोटर : 1,33,13,295
वोट पड़े : 89,36,159 (67.1%)

दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे (7 सीट)

पार्टी सीट

वोट शेयर

आप 0 18.10%
भाजपा 7

56.50%

कांग्रेस 0

22.50%

कुल वोटर : 1,43,16,453
वोट पड़े : 86,79,012 (60.6%)

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery