Friday, 23rd May 2025

हैमिल्टन / न्यूजीलैंंड ने वनडे इतिहास का अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया, भारत को 4 विकेट से हराया

Thu, Feb 6, 2020 12:55 AM

 

  • भारत ने 347 रन बनाए, न्यूजीलैंड ने 48.1 ओवर में 6 विकेट पर 348 रन बना लिए
  • न्यूजीलैंड ने 2007 में हैमिल्टन में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 347 रन बना लिए थे
  • रॉस टेलर ने 109, हेनरी निकोल्स ने 78 और टॉम लाथम ने 69 रन की पारी खेली
  • श्रेयस अय्यर ने 103, लोकेश राहुल ने 88 और विराट कोहली ने 51 रन बनाए

 

खेल डेस्क. न्यूजीलैंड ने तीन वनडे की सीरीज के पहले मैच में भारत को 4 विकेट से हरा दिया। बुधवार को हैमिल्टन में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 347 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 48.1 ओवर में 6 विकेट पर 348 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड ने वनडे इतिहास का अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले 2007 में उसने इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 347 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरा मैच 8 फरवरी को ऑकलैंड में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरे वनडे में भारत को हराया। इससे पहले पिछले साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी शिकस्त दी थी। मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे में भारत की यह पहली हार है। वह पांच टी-20 की सीरीज को 5-0 से जीता था।

टेलर ने एक साल बाद शतक लगाया

रॉस टेलर ने करियर का 21वां शतक लगाया। वे 109 रन बनाकर नाबाद रहे। टेलर ने एक साल बाद शतक लगाया। पिछली बार 8 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ 137 रन बनाए थे। कप्तान टॉम लाथम 48 गेंद पर 69 रन बनाए। हेनरी निकोल्स ने 78 रन की पारी खेली। मार्टिन गुप्टिल 32 रन का योगदान दिया। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 103 और लोकेश राहुल ने 88 रन की पारी खेली। कप्तान विराट कोहली ने 51 और केदार जाधव ने नाबाद 26 रन बनाए।

अय्यर ने करियर के 16वें मैच में पहला शतक लगाया

अय्यर ने करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने पहला शतक करियर के 16वें मैच में लगाया। अय्यर ने राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की। राहुल ने वनडे में अपना 7वां और कोहली ने 44वां अर्धशतक लगाया। कोहली ने अय्यर के साथ 102 रन की साझेदारी की। उन्हें ईश सोढ़ी ने बोल्ड कर दिया। पृथ्वी शॉ 20 और मयंक अग्रवाल 32 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। पृथ्वी और मयंक ने वनडे में डेब्यू में किया।

पृथ्वी और मयंक को रोहित-धवन की जगह टीम में रखा गया

पृथ्वी और मयंक को चोटिल शिखर धवन और रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया। पृथ्वी नवंबर 2018 के बाद पहली बार टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। पिछली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट खेले थे। भारतीय प्लेइंग इलेवन में मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे और नवदीप सैनी को जगह नहीं मिली। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के प्लेइंग इलेवन में मार्क चैपमैन, काइल जैमिसन और स्कॉट कुगलिन जगह नहीं बना सके।

स्कोरकार्ड: भारत

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
पृथ्वी शॉ कै. लाथम बो. ग्रैंडहोम 20 21 3 0
मयंक अग्रवाल कै. ब्लेंडल बो. साउदी 32 31 6 0
विराट कोहली बोल्ड बो. सोढ़ी 51 63 6 0
श्रेयस अय्यर कै. सेंटनर बो. साउदी 103 107 11 1
लोकेश राहुल नाबाद 88 64 3 6
केदार जाधव नाबाद 26 15 3 1

रन: 347/4, ओवर: 50, एक्स्ट्रा: 27.

विकेट पतन: 50/1, 54/2, 156/3, 292/1.

गेंदबाजी: टिम साउदी: 10-1-85-2, हामिश बेनेट: 10-0-77-0, कॉलिन डी ग्रैंडहोम: 8-0-41-1, जिमी नीशम: 8-0-52-0, मिशेल सेंटनर: 10-0-58-0, ईश सोढ़ी: 4-0-27-1.

स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
मार्टिन गुप्टिल कै. जाधव बो. बुमराह 32 41 1 0
हेनरी निकोल्स रनआउट (कोहली) 78 82 11 0
टॉम ब्लेंडल स्टंप राहुल बो. यादव 9 10 1 0
रॉस टेलर नाबाद 109 84 10 4

टॉम लाथम कै. शमी बो. यादव

69 48 8 2
जिमी नीशम कै. जाधव बो. शमी 9 14 1 0
कॉलिन डी ग्रैंडहोम रनआउट (अय्यर/कोहली) 1 2 0 0
मिशेल सेंटनर नाबाद 12 9 1 1

रन: 348/6, ओवर: 48.1, एक्स्ट्रा: 29.

विकेट पतन: 85/1, 109/2, 171/3, 309/4, 328/5, 331/6.

गेंदबाजी: जसप्रीत बुमराह: 10-1-53-0, मोहम्मद शमी: 9.1-0-63-1, शार्दुल ठाकुर: 9-0-80-1, रविंद्र जडेजा: 10-0-64-0, कुलदीप यादल: 10-0-84-2.

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery