बस्तर समेत 57 विकासखंडों में हो रहा मतदान, 2 हजार बूथ बनाए गए, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग
बीजापुर में नक्सलियों ने सरपंच पद प्रत्याशी के पति की हत्या कर शव सड़क पर फेंका
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 6.45 से 2 बजे तक, शेष में सुबह 7 से 3 बजे तक होगी वोटिंग
रायपुर. छत्तीसगढ़ में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान मंगलवार को बस्तर सहित 57 विकासखंडों में जारी है। इस बीच दंतेवाड़ा के नकुलनार में कोरलापाल बूथ पर मधुमक्खी ेने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने कई लोगों को डंक मारा है। इसमें 5 मतदाताअों की हालत बिगड़ गई है, जिन्हें गीदम के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहीं बीजापुर में नक्सलियों ने पूर्व सहायक आरक्षक बलदेव ताती की हत्या कर दी है। उसकी पत्नी सुंदरी ताती सरपंच का चुनाव लड़ रही है। इससे पहले राजनांदगांव में सोमवार शाम को ड्यूटी पर आए एक शिक्षक की हार्टअटैक से मौत हो गई। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक और अन्य स्थानों पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए 12 हजार से ज्यादा बूथ बनाए गए हैं। वहीं दूसरे चरण में 31 जवनरी और तीसरे चरण में 3 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।
दंतेवाड़ा के कोरलापाल बूथ में मधुमक्खी का हमले में घायल महिला को गीदम के स्वास्थ्य केंद्र में किया गया भर्ती।
चुनाव अपडेट
फैक्ट फाइल
मतदान | विकासखंड | मतदान केंद्र |
प्रथम चरण | 57 | 12572 |
द्वितीय चरण | 36 | 6289 |
तृतीय चरण | 53 | 10714 |
कुल मतदान केंद्र | 12572 (प्रथम चरण) |
संवेदनशील मतदान केंद्र | 3210 |
अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र | 1119 |
पंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन | 29657 |
सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन | 216 |
जनपद पंचायत सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचन | 46 |
निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने सोमवार को बताया कि तीनों चरण में कुल 2 लाख 86 हजार 574 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 27 जिले में 400 जिला पंचायत सदस्य, 2979 जनपद पंचायत सदस्य, 11664 सरपंच और एक लाख 60 हजार 725 पंचों का चुनाव होगा। पंचायत चुनाव में पहली बार सरपंच का चुनाव पंच करेंगे। प्रदेश के पंचायत चुनाव में एक करोड़ 44 लाख 68 हजार 763 वोटर अपने प्रतिनिधि का चयन करेंगे। इसमें पुरुष 95 लाख 54 हजार 252 और महिला 72 लाख 69 हजार 274 वोटर हैं।
इनमें पंच पद के लिए 2 लाख 23 हजार 737, सरपंच पद के लिए 48 हजार 412, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 12 हजार 320 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 1905 उम्मीदवार मैदान में है। मतदान बैलेट पेपर से होगा। पंचायत चुनाव के लिए 29 हजार 525 बूथ बनाए गए हैं। रायपुर के तिल्दा, आरंग, अभनपुर, धरसीवां विकासखंडो में चुनाव होगा। वहीं बस्तर संभाग के 7 जिलों के 3,894 मतदान केंद्रों में निर्वाचन अधिकारियों की कड़ी नजर रहने वाली हैं। यहां के लगभग 1500 अति सवेदनशील मतदान केंद्रों में महिलाओं की ड्यूटी नही लगाई जाएगी
Comment Now