Sunday, 8th June 2025

छत्तीसगढ़ / त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 28 जनवरी को, बस्तर समेत 57 विकासखंडों में वोट डाले जाएंगे

Tue, Jan 28, 2020 1:26 AM

 

  • मतदान दलों को किया गया रवाना, 12 हजार मतदान केंद्र बनाए गए, बैलेट पेपर से होगा मतदान
  • नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुबह 6.45 से 2 बजे तक, शेष में सुबह 7 से 3 बजे तक होगी वोटिंग 
  • दूसरा चरण 31 जनवरी व तीसरा 3 फरवरी को होगा, 2 लाख 86 हजार 574 उम्मीदवार मैदान में

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान मंगलवार को 57 विकासखंडों में होगा। इसको लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान दलों को बसों से रवाना कर दिया गया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक और अन्य स्थानोंे पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए 12 हजार से ज्यादा बूथ बनाए गए हैं। वहीं दूसरे चरण में 31 जवनरी और तीसरे चरण में 3 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 

फैक्ट फाइल

मतदान विकासखंड मतदान केंद्र
प्रथम चरण 57 12572
द्वितीय चरण 36 6289
तृतीय चरण 53 10714
कुल मतदान केंद्र 12572 (प्रथम चरण)
संवेदनशील मतदान केंद्र 3210
अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र 1119
पंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन 29657
सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन 216
जनपद पंचायत सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचन 46

एक करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे अपने अधिकारों का प्रयोग

  1.  

    निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने सोमवार को बताया कि तीनों चरण में कुल 2 लाख 86 हजार 574 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 27 जिले में 400 जिला पंचायत सदस्य, 2979 जनपद पंचायत सदस्य, 11664 सरपंच और एक लाख 60 हजार 725 पंचों का चुनाव होगा। पंचायत चुनाव में पहली बार सरपंच का चुनाव पंच करेंगे। प्रदेश के पंचायत चुनाव में एक करोड़ 44 लाख 68 हजार 763 वोटर अपने प्रतिनिधि का चयन करेंगे। इसमें पुरुष 95 लाख 54 हजार 252 और महिला 72 लाख 69 हजार 274 वोटर हैं।

     

  2.  

    इनमें पंच पद के लिए 2 लाख 23 हजार 737, सरपंच पद के लिए 48 हजार 412, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 12 हजार 320 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 1905 उम्मीदवार मैदान में है। मतदान बैलेट पेपर से होगा। पंचायत चुनाव के लिए 29 हजार 525 बूथ बनाए गए हैं। रायपुर के तिल्दा, आरंग, अभनपुर, धरसीवां विकासखंडो में चुनाव होगा। वहीं बस्तर संभाग के 7 जिलों के 3,894 मतदान केंद्रों में निर्वाचन अधिकारियों की कड़ी नजर रहने वाली हैं। यहां के लगभग 1500 अति सवेदनशील मतदान केंद्रों में महिलाओं की ड्यूटी नही लगाई जाएगी

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery