Thursday, 24th July 2025

मौसम / उत्तरी हवा के कारण छत्तीसगढ़ में फिर शीतलहर

Sun, Jan 12, 2020 8:18 PM

 

  • प्रदेश में 15 जनवरी तक मौसम में बदलाव नहीं होगा

 

रायपुर . उत्तर भारत से आ रही शुष्क व ठंडी हवा के कारण छत्तीसगढ़ फिर शीतलहर की चपेट में है। अंबिकापुर, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत प्रदेश की कई जगह पर रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। सभी स्थानों पर रात का पारा सामान्य से चार से छह डिग्री कम था। वहीं रायपुर में अब 15 जनवरी तक सुबह की पाली 8.30 बजे से ही स्कूल खुलेंगे।

लालपुर मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलेगी। एक-दो जगहों को शीत दिवस घोषित किया जा सकता है। रायपुर समेत कई शहर में सप्ताहभर और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। रायपुर में भी तापमान 11 डिग्री के आसपास है। शुक्रवार की तुलना मंे तापमान डेढ़ डिग्री तक गिरा है।

कहां-कितना तापमान
शहर    अधिकतम     न्यूनतम 
रायपुर    24.2     11.0 
बिलासपुर    24.2     9.4
पेंड्रारोड    21.1     5.1
अंबिकापुर    16.9     4.7
दुर्ग    26.6     7.9
राजनांदगांव    24.0     8.5 
जगदलपुर    27.4     12.7 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery