राजगढ़। नेशनल हाइवे 52 ब्यावरा रोड पर शनिवार रात हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत हो गई। एक घायल की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब हुआ। राजगढ़ से ब्यावरा की तरफ चार युवक एक ही वाइक से जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने पिपल्वे आश्रम के पास बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना स्थल पर ही चार के तीन युवकों बद्रीलाल 25 वर्ष, कमल 23 वर्ष, गोवर्धन 27 वर्ष, ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि चौथा युवक मोरसिंह की हालत अभी गम्भीर है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Comment Now