Saturday, 7th June 2025

राजनांदगांव / दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, हथकड़ी से हाथ निकालकर भागा

Tue, Jan 7, 2020 9:11 PM

 

  • राजनांदगांव के जिला न्यायालय की घटना 
  • 14 पुलिस वालों की टीम लेकर पहुंची थी कोर्ट 

 

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की कोर्ट से एक आरोपी फरार हो गया। इसे पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था। घटना सोमवार को हुई। जैसी ही पुलिस की गाड़ी कोर्ट परिसर दाखिल हुई, आरोपी ने हथकड़ी से खुद को बड़ी ही चालाकी से छुड़ा लिया और भाग निकला। घटना के बाद अलर्ट हुई पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी। मंगलवार को भी पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है, मगर आरोपी को कोई सुराग फिल्हाल पुलिस के पास नहीं है। 


14 पुलिस वालों का था पहरा
खास बात यह है कि आरोपी को पेशी में लाने के लिए पुलिस लाइन से दो एएसआई, दो हेड कांस्टेबल और 10 आरक्षक समेत कुल 14 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इतने जवानों के बीच आरोपी भाग निकला। जानकारी अनुसार आरोपी बिट्‌टू सिंह को  को 9 नवंबर  को जेल भेजा गया था। सोमवार को उसकी पेशी थी। नियम के मुताबिक पुलिस लाइन से बल बुलाया गया। हथकड़ी लगाकर आरोपी को वाहन में बिठाया गया वहां से सीधे न्यायालय लाया गया। आरोपी गाड़ी में बैठे-बैठे ही हथकड़ी की पकड़ कमजोर करने में लगा हुआ था। 
 

तमिलनाड़ू से हुआ था गिरफ्तार 
आरोपी बिट्‌टू दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया था। छानबीन के बाद आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी का परिवार यहां नहीं रहता है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरोपी के परिवार के कुछ सदस्य पेंड्री अटल आवास में पिछले कुछ वर्षों से निवासरत है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है। एएसपी यूबीएस चौहान ने बताया कि  इस मामले में 2 सहायक उपनिरीक्षक और चार आरक्षकों को सस्पेंड किया गया है। सीएसपी को घटना की जांच करने निर्देश दिए हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery