Saturday, 7th June 2025

मौसम / रायपुर में ठंड से एक की मौत, अधिकतम तापमान में भी 5 डिग्री गिरावट, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई कंपकपी

Sat, Jan 4, 2020 12:55 AM

 

  • जेल रोड स्थित कांप्लेक्स के बाहर मिला वृद्ध का शव, शिनाख्त नहीं, निगम की अलाव व्यवस्था भी नहीं साबित हो रही कारगर
  • मौसम विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट, बारिश और शीत लहर के चलते बढ़ी ठंड, 4 जनवरी तक आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद 

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शीत लहर और बारिश के चलते ठंड लगातार अपना असर दिखा रही है। नगर निगम ने अलाव की व्यवस्था की है, लेकिन बारिश और ठंड में वो भी कारगर साबित नहीं हो रही है। दिन के तापमान में भी 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं ने कंपकपी बढ़ा दी है। वहीं शुक्रवार को ठंड के चलते राजधानी में पहली मौत हो गई। एक वृद्ध का शव जेल रोड पर मिला है। हालांकि उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस बीच कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों को भी दो दिन के लिए बंद करने के आदेश दिए हैं। 

जिला  तापमान (न्यूनतम)  वर्षा (मिमी)
रायपुर 14.6 13.8
पेंड्रा रोड  11.8  13
दुर्ग   12.6 14.8
जगदलपुर 16.5 14.4
अंबिकापुर   11.8 13.9
बिलासपुर  14.2  19.1
राजनांदगांव 13.5 24

पिछले दो दिन से रायपुर में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश ने ठंड में इजाफा कर दिया है। इससे पहले गुरुवार को कलेक्टर ने स्कूलों की भी छुट्टी की घोषणा की थी। अब 3 और 4 जनवरी को आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखने के अादेश दिए हैं। बिगड़े हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने भी यलो अलर्ज जारी कर रखा है। इसी बीच राजधानी के जेल रोड स्थित कृष्णा कॉम्पलेक्स के सामने एक वृद्ध का शव मिला है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पहनावे को देखकर माना जा रहा है कि कोई विक्षिप्त या भिखारी होने का अंदेशा है। 

बताया जा रहा है कि गुरुवार को हो रही बारिश से बचने के लिए वृद्ध ने अधूरे निर्मित स्काई वॉक के नीचे शरण ली होगी। अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे जब लोग वहां से निकलने लगे तो उन्होंने शव देख पुलिस को सूचना दी। वृद्ध का शव जेल रोड स्थित डिवाइडर के बीचों बीच पड़ा था। ठंड से बचने के लिए नगर निगम द्वारा शहर में कई जगह अलाव की व्यवस्था भी की गई है,  लेकिन बारिश ने इस पर पानी फेर दिया है। वहीं रैन बसेरों में भी लोगों को ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery