Saturday, 7th June 2025

छत्तीसगढ़ / भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव की चपेट में आए डीजीएम समेत 6 कर्मचारी, एक की हालत गंभीर

Sat, Jan 4, 2020 12:54 AM

 

  • स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में देर रात करीब 1:45 बजे हादसा हुआ, कर्मचारी बेहोश हुए
  • गैर रिसाव के बाद सभी पीड़ितों को भिलाई के सेक्टर-9 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में गुरुवार देर रात गैस रिसाव हुआ। डीजीएम समेत 6 कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। हानिकारक गैस के असर से सभी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद फौरन उन्हें सेक्टर-9 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। 3 कर्मचारियों का इलाज आईसीयू में चल रहा है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

सुबह डीजीएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

  1.  

    बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस 8 में गुरुवार रात काम चल रहा था। इसी दौरान रात करीब 1:45 बजे गैस का रिसाव शुरू हो गया। यहां काम कर रहे कर्मचारी गैस की चपेट में आ गए और उन्हें उल्टियां होने लगीं। कई कर्मचारी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। कुछ दूरी पर मौजूद डीजीएम की भी तबीयत बिगड़ गई।

     

  2.  

    कर्मचारी लोको चालक अभिषेक आनंद, सिग्नल मेन बालकृष्णा, लोको चालक खुर्शीपार निवासी के.नागराज के गैस से ज्यादा प्रभावित होने के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया। जबकि राइट्स के कर्मचारी संतोष कुमार और कालीदास का इलाज ए1 वॉर्ड मे चल रहा है। ब्लास्ट फर्नेस के डीजीएम राजेश कुमार भी सुबह अस्पताल में भर्ती हो गए। शुक्रवार सुबह नागराज को छोड़कर बाकी कर्मचारियों की स्थिति में सुधार आने पर दूसरे वाॅर्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery