Saturday, 7th June 2025

नगरीय निकाय चुनाव / राजनांदगांव की मेयर चुनी गईं कांग्रेस की हेमा देशमुख, भाजपा की ओर से क्राॅस वोटिंग

Sat, Jan 4, 2020 12:50 AM

 

  • भाजपा की शोभा सोनी को 11 मतों से किया पराजित, 8 निर्दलियों के साथ ही एक भाजपा पार्षद ने भी दिया साथ
  • 51 पार्षदों वाले निगम में 26 के समर्थन की थी जरूरत, पक्ष में पड़े 31 वोट, कांग्रेस के हरिनारायण धकेता सभापति

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने शुक्रवार को कांग्रेस की हेमा देशमुख को शहर का मेयर चुन लिया। हेमा देशमुख ने भाजपा की शोभा सोनी को 11 मतों से शिकस्त दी। खास बात यह है कि इस दौरान भाजपा की ओर से क्रॉस वोटिंग भी हुई। 51 पार्षदों वाले निगम में कांग्रेस के 22 और 8 निर्दलीय पार्षदों के साथ ही भाजपा के एक पार्षद ने भी हेमा देशमुख के समर्थन में मतदान किया। निगम मेें बहुमत के लए 26 पार्षदों के समर्थन की जरूरत थी। हेमा के पक्ष में 31, जबकि शोभा सोनी के पक्ष में 20 मत पड़े। 

हरिनारायण धकेता ने भाजपा के शिव वर्मा को 10 मतों से हराकर सभापति पद पर कब्जा किया

  1.  

    महापौर चुनाव के पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गिरीश देवांगन और कांग्रेस की महिला नेता करुणा शुक्ला मौजूद थीं। शपथ ग्रहण के बाद महापौर पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। सभापति पद के चुनाव में कांग्रेस के हरिनारायण धकेता के खिलाफ भाजपा के शिव वर्मा मैदान में थे। शिव वर्मा को 21 मत मिले, वहीं हरिनारायण धकेता को 30 मिले मत मिले। 

     

  2. अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत में कांग्रेस की अध्यक्ष

     

    राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत में अध्यक्ष का पद कांग्रेस के खाते में गया है। पार्टी की विद्या ताम्रकार अध्यक्ष चुनी गईं हैं। अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत में 15 वार्ड हैं। इनमें कांग्रेस के 11, भाजपा के 3 और एक निर्दलीय पार्षद चुने गए हैं। राजनांदगांव नगर निगम में कांग्रेस की मेयर चुने जाने के बाद अंबागढ़ में भी कांग्रेस की अध्यक्ष चुने जाने से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery