Friday, 23rd May 2025

सिडनी टेस्ट / स्मिथ के करियर की सबसे धीमी शुरुआत, खाता खोलने के लिए 39 गेंद और 46 मिनट लिए

Sat, Jan 4, 2020 12:41 AM

 

  • स्मिथ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में 63 रन बनाए
  • उन्होंने भारत के खिलाफ 2014 में मेलबर्न टेस्ट में 18वीं गेंंद पर खाता खोला था

 

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हुए टेस्ट में करियर की सबसे धीमी शुरुआत की। सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 39वीं गेंद पर खाता खोला। खाता खोलने से पहले वे 46 मिनट तक बल्लेबाजी कर चुके थे। इससे पहले स्मिथ ने 2014 में सबसे धीमी शुरुआत की थी। तब भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में खाता खोलने के लिए उन्होंने 18 गेंद लिए थे।

स्मिथ ने 40वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर खाता खोला। नील वेग्नर के 133.2 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आई गेंद को उन्होंने स्क्वायर लेग पर खेला। एक रन लेने के बाद स्मिथ के साथी खिलाड़ी मार्नश लाबुशाने ने उनसे हाथ मिलाया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के स्टैंड में बैठे दर्शकों ने खड़े होकर ताली बजाई। इस पर स्मिथ हंसने लगे और हाथ उठाकर सबको धन्यवाद कहा।

स्मिथ ने करियर का 29वां अर्धशतक लगाया
स्मिथ ने 143 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके करियर का 29वां अर्धशतक है। वे 182 गेंद पर 63 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने चार चौके लगाए। स्मिथ और लाबुशाने ने तीसरे विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी की। उन्हें कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने रॉस टेलर के हाथों कैच आउट कराया। जब वे आउट हुए तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 251 रन था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery