नई दिल्ली/भोपाल | ट्रेन का सफर बुधवार से महंगा हाे गया है। साधारण नाॅन-एसी ट्रेनाें में हर किलाेमीटर के लिए 1 पैसा ज्यादा वसूला जाएगा। नाॅन-एसी मेल अाैर एक्सप्रेस ट्रेनाें में हर किलाेमीटर के लिए दाे, जबकि एसी क्लास में हर किमी के लिए 4 पैसे ज्यादा किराया लगेगा। यानी भोपाल से दिल्ली तक का किराया 14 से 28 रुपए तक बढ़ जाएगा। रेलवे ने मंगलवार शाम किरायाें में इजाफे की घाेषणा की, जाे 1 जनवरी 2020 की अाधी रात से लागू हाे गई। पहले से बुक टिकटाें पर बढ़ा हुअा किराया नहीं वसूला जाएगा। हालांकि, 1 जनवरी से स्टेशन, ट्रेन के अंदर या अाॅनलाइन बुक की जाने वाली टिकटाें पर बढ़ा किराया ही वसूला जाएगा। उपनगरीय सर्विस अाैर सीजन टिकटाें की दरें नहीं बदली गई हैं। अारक्षण फीस, सुपरफास्ट चार्ज इत्यादि में भी काेई बदलाव नहीं है।
रेलवे ने एक बयान में कहा है कि 2014-15 के बाद यात्री किराए नहीं बढ़ाए गए थे। अाधुनिकीकरण, सुविधाअाें में सुधार अाैर सातवें वेतन अायाेग के दबाव के चलते किराए का रेशनलाइजेशन जरूरी था। हालांकि, इस बीच सरकार ने कई ट्रेनाें में फ्लैक्सी फेयर सिस्टम लागू किया था। इसके चलते इनका किराया काफी बढ़ गया था।
भोपाल से अलग-अलग शहरों का किराया
शहर श्रेणी वर्तमान बढ़ा हुआ
भोपाल-दिल्ली स्लीपर 360 रु. 374 रु.
एसी-3 1565 रु. 1593 रु. एसी-2 2220 रु. 2248 रु.
एसी-1 2685 रु. 2713 रु.
भोपाल-मुंबई स्लीपर 405 रु. 422 रु.
एसी-3 1070 रु. 1104 रु.
एसी-2 1530 रु. 1564 रु.
एसी-1 2860 रु. 2894 रु.
भोपाल-चेन्नई स्लीपर 560 रु. 590 रु.
एसी-3 1485 रु. 1545 रु.
एसी-2 2150 रु. 2210 रु.
एसी-1 3680 रु. 3740 रु.
भोपाल-बेंगलुरू स्लीपर 585 रु. 618 रु.
एसी-3 1540 रु. 1607 रु.
एसी-2 2240 रु. 2307 रु.
एसी-1 3840 रु. 3907 रु.
भोपाल-जयपुर स्लीपर 335 रु. 349 रु.
एसी-3 915 रु. 943 रु.
एसी-2 1320 रु. 1348 रु.
एसी-1 2220 रु. 2248 रु.
भोपाल-लखनऊ स्लीपर 325 रु. 337 रु.
एसी-3 855 रु. 608 रु.
एसी-2 1210 रु. 1233 रु.
एसी-1 2025 रु. 2048 रु.
Comment Now