Tuesday, 2nd September 2025

2020 / सबसे पहले न्यूजीलैंड में मना नए साल का जश्न, तस्वीरों में देखें बाकी दुनिया के रंग

Wed, Jan 1, 2020 9:40 PM

 

  • नए साल के जश्न में ऑकलैंड का स्काय टावर और सिडनी हार्बर आतिशबाजी से रोशन हुआ
  • ब्राजील के कोपाकबाना बीच पर आतिशबाजी के साथ 2020 की सुबह हुई 
  • अमेरिका, उत्तर कोरिया, रूस में भी लोगों ने नए साल का स्वागत किया

 

इंटरनेशनल डेस्क. न्यूजीलैंड में सबसे पहले नए साल का जश्न मना। इसके बाद 2020 के स्वागत के लिए सिडनी हार्बर रंगीन आतिशबाजी से नहा उठा। इन दोनों देशों में बड़ी बेसब्री से लोग इसका इंतजार कर रहे थे। घड़ी का कांटा जैसे ही 12 के पार गया ऑकलैंड का स्काय टावर आतिशबाजी से रोशन हो गया। सिडनी हार्बर पर भी ऐसा ही नजारा दिखा। 

ब्राजील में भी लोगों ने खुले दिल से नए साल का स्वागत किया। देर शाम से ही लोग रियो डी जेनेरो के कोपाकबाना बीच पर इकठ्ठा हो गए थे और आतिशाबाजी के साथ 2020 की सुबह हुई। अमेरिका में भी लोगों को नए साल का इंतजार था। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर आधी रात को लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। उत्तर कोरिया के किम इल सुंग स्क्वायर पर म्यूजिकल शो के जरिए लोगों ने नए साल का इस्तकबाल किया।

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आतिशबाजी के बीच नए साल का जश्न मना

रूस भी नए साल के स्वागत में पीछे नहीं रहा। यहां सेंट पीटर्सबर्ग में आतिशबाजी के बीच लोगों ने एक-दूसरे को 2020 की बधाई दी। मिस्र में लोगों ने नए साल के स्वागत के लिए हुई आतिशबाजी को अपने मोबाइल में कैद किया। वहीं, लंदन आई व्हील भी नए साल के स्वागत के लिए रंगीन रोशनी से सराबोर दिखा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery