Tuesday, 10th June 2025

रिपोर्ट / भारत 2026 में जर्मनी को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है, 2034 में जापान पीछे होगा

Mon, Dec 30, 2019 11:47 PM

 

  • यूके स्थित सीईबीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत 2026 में 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनेगा
  • मोदी सरकार ने 2024 में यह लक्ष्य हासिल करने की तैयारी की है
  • भारत, जापान और जर्मनी के बीच अगले 15 सालों में तीसरे स्थान की लड़ाई जारी रहेगी

 

नई दिल्ली. भारत 2026 में जर्मनी को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। यूके स्थित सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च(सीईबीआर) की ताजा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट में यह भी उम्मीद जताई गई है कि भारत 2034 में जापान से आगे निकल जाएगा और अमेरिका, चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। सीईबीआर ने यह भी कहा है कि भारत की जीडीपी 2026 तक 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। हालांकि, मोदी सरकार ने इस लक्ष्य के लिए 2024 निर्धारित किया है। 

भारत 2019 में फ्रांस और यूके को पीछे छोड़ पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना

'वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल 2020' शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है, भारत 2019 में फ्रांस और यूनाइडेट किंगडम (यूके) को पीछे छोड़कर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। इस संस्था के मुताबिक, अगले 15 सालों तक भारत, जापान और जर्मनी के बीच तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने रहने के लिए लड़ाई होगी। हालांकि, अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं दिख रहा।

हाल ही में रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी रंगाराजन ने कहा था, मौजूदा विकास दर के हिसाब से भारत 2024-25 में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा, ऐसा मुमकिन नहीं। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery