Wednesday, 6th August 2025

अवसान / पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामीजी का 88 की उम्र में निधन, मोदी ने श्रद्धांजलि दी

Sun, Dec 29, 2019 7:02 PM

 

  • लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर होने के बावजूद स्वामीजी ने अस्पताल से आश्रम जाने की इच्छा जताई थी
  • मठ के अधिकारियों ने उन्हें शनिवार को उडुपी पहुंचा दिया था, उमा भारती भी हफ्तेभर से यहीं हैं
  • प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामीजी के निधन पर शोक जताते हुए गुरु पूर्णिमा पर उनसे मुलाकात की फोटो ट्वीट की
  • नरेंद्र मोदी 2014 में चुनाव जीतने और प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के बाद स्वामीजी से मिलने उडुपी गए थे

 

बेंगलुरु. पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामीजी (88) का रविवार सुबह उडुपी स्थित श्रीकृष्ण मठ में निधन हो गया। उडुपी के विधायक रघुपति भट ने बताया कि स्वामीजी ने सुबह 9:30 बजे अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर महात्मा गांधी मैदान में रखा जाएगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामीजी के निधन पर शोक जताते हुए कहा, “श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी उन लाखों लोगों के दिल-दिमाग में रहेंगे, जिन्हें उनसे मार्गदर्शन मिला। गुरु पूर्णिमा में उनसे मिलना यादगार रहा। उनके चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।” मोदी 2014 में चुनाव जीतने और प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के बाद स्वामीजी से मिलने पहुंचे थे।

लाइफ सपोर्ट सिस्टम में होने के बावजूद आश्रम जाने की इच्छा रखी थी
20 दिसंबर को स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां लाइफ सपोर्ट सिस्टम में रखे जाने के बावजूद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अस्पताल छोड़कर वापस मठ जाने की इच्छा जता दी थी। कस्तूरबा अस्पताल ने शनिवार को स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा था कि श्री विश्वेश तीर्थ स्वामी जी की हालत बहुत गंभीर है और उनकी स्थिति बिगड़ती जा रही है। वे अचेत हैं। हालांकि, इसके बावजूद मठ के अधिकारी उन्हें आश्रम ले गए। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के गुरू थे विश्वेश तीर्थ स्वामी जी
विश्वेश स्वामी जी मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती के गुरू रहे। उमा करीब एक सप्ताह से उडुपी में ही हैं। उमा ने 1992 में स्वामी जी से संन्यास दीक्षा ली थी। पेजावर मठ उडुपी के 'अष्ट' मठों में से एक है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery