Saturday, 13th September 2025

छत्तीसगढ़ / साल के अंतिम सूर्यग्रहण में मौसम का मिजाज बदला, सुबह से ही छाए बादल, बारिश जारी, ठंड बढ़ने की संभावना

Thu, Dec 26, 2019 8:15 PM

 

  • मंदिरों के पट बंद, राजधानी रायपुर में मनाया गया सूर्योत्सव, ग्रहण को वैज्ञानिक तकनीकी से समझने जुटे लोग
  • प्रदेश में बादलों के कारण लोग नहीं देख सके ग्रहण का नजारा, रायपुर सहित प्रदेश भर में बारिश और कोहरा

 

रायपुर. साल का अाखिरी सूर्यग्रहण देखने की प्रतीक्षा कर रहे प्रदेश के ज्यादातर लोगों को गुरुवार को निराशा हाथ लगी है। सुबह से ही प्रदेश भर में बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी है। उत्तर पूर्व से चल रही हवाओं के कारण ठंडक बढ़ी है। हालांकि ग्रहण को देखते हुए मंदिरों के पट बंद हैं और लोग नदियों में स्नान के लिए भी पहुंचे हैं। वहीं राजधानी रायपुर में ग्रहण को सूर्योत्सव के रूप मेें मनाया जा रहा है।  नगर निगम की ओर से किए गए इस आयोजन के दौरान खगोलीय घटनाओं में रूचि रखने वालों को ग्रहण का नजारा दिखाने के लिए टेलीस्कोप लगाए गए हैं। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी रखी गई है। 

ग्रहण के कारण दो डिग्री गिरा तापमान, अंबिकापुर में 11 डिग्री तापमान

  1.  

    सूर्यग्रहण के कारण मौसम का मिजाज भी बदल गया है। रायपुर में जहां सुबह से हल्की बारिश हो रही है। वहीं सरगुजा संभाग में रात से ही बारिश का दौर जारी है। धमतरी में बादल छाए हैं और धूप- छांव का सिलसिला है। इसके चलते सूर्यग्रहण स्पष्ट तौर पर देखा जा रहा है। कवर्धा, महासमुंद और बालोद में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश भी जारी है। वहीं लोरमी में तेज बारिश हो रही है। पेंड्रा में 50 किमी के दायरे में घना कोहरा छाया हुआ है। इसके कारण अमरकंटक तक का मार्ग प्रभावित है। 

     

  2. दो दिन बाद बादलों के छंटने से बढ़ेगी ठंड

     

    राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में दो दिन यानी 27 दिसंबर तक समुद्र से नमी आने के कारण रात का तापमान ज्यादा रहेगा। इसके बाद बादल छंटने की संभावना है। उसके बाद ठंड बढ़ेगी और प्रदेशभर में घना कोहरा नजर आएगा। रायपुर में रात का तापमान 17.5 डिग्री तक पहुंच गया है। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान है, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी पेंड्रारोड और अंबिकापुर जैसे पहाड़ी इलाके भी इस समय गर्म है। यहां भी रात का तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच है, जो सामान्य से चार डिग्री तक अधिक है। 

     

  3.  

    रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में दिसंबर के महीने में ही ठंड ज्यादा रहती है। रात का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच जाता है। इस साल रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे नहीं पहुंचा है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में नमी 26 दिसंबर तक रहेगी। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने या हल्की बारिश की संभावना है। मौसम खुलते ही ठंड बढ़ेगी। फिलहाल रायपुर में रात का तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery