Friday, 6th June 2025

कोरिया / सरकारी पोल्ट्री फार्म में फैला बर्ड फ्लू, 5 हजार मुर्गियों की मौत, एक किमी के दायरे में पोल्ट्री अहार नष्ट करने के निर्देश

Wed, Dec 25, 2019 9:19 PM

 

  • दस दिन पहले हुई थी मुर्गियों की मौत, तब अधिकारियों ने उन्हें गड्‌ढा खोदकर दफना दिया था, रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि 
  • शासकीय कुक्कुट पालन क्षेत्र में डिस्पोज किए जाएंगे 2500 अंडे, 4 हजार बटेर, 3 हजार मुर्गी सहित दाना स्टाॅक 

 

बैकुंठपुर. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले स्थित बैकुंठपुर ब्लॉक के सरकारी पोल्ट्री फार्म व हैचरी में बर्ड फ्लू फैल गया है। यहां बर्ड फ्लू से करीब पांच हजार मुर्गियों की मौत होने की जानकारी मिल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी मुर्गा, मुर्गी, बत्तक, अंडा और मुर्गी आहार को नष्ट किया जाएगा। करीब 10 दिन पहले सरकारी पोल्ट्री फार्म में हजारों मुर्गियों और बटेर की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने उन्हें पोल्ट्री फार्म के परिसर में ही गड्‌ढा खोदकर दफना दिया था। 

70 डिग्री से अधिक तापमान पर पकाए गए चिकन या अंडे से बर्ड फ्लू होने की संभावना नहीं 

  1.  

    मुर्गियों की मौत के बाद सैंपल जबलपुर व उत्तर प्रदेश के बरेली प्रयोगशाला में भेजा गया था। रिपोर्ट में एवियन इंफ्लूएंजा वायरस की पुष्टि की गई है। पशु विभाग के अधिकारी कह रहे हैं कि बर्ड फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है। 70 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पर पकाए गए चिकन या अंडे से बर्ड फ्लू होने की कोई संभावना नहीं रहती है। विभाग ने बचाव के लिए अभियान तेज कर दिया है। सभी जिला पशुपालन और संबंधित अधिकारियों को सतर्कता का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी दी गई है। 

     

  2.  

    डा.आरएस बघेल, उप संचालक, पशु चिकित्सा विभाग ने बताया कि शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र के 2500 अंडे, 4 हजार बटेर, 3 हजार मुर्गी सहित दाना स्टाॅक को डिस्पोज किए जाने के निर्देश दिए गए है। एक किमी के रेंज में मुर्गी फार्म और चिकन दुकानों से भी मुर्गियों और अंडो को नष्ट किया जाएगा। एवियन इंफ्लूएंजा (एच5एन1) वायरस बर्ड के नाम से पॉपुलर है। यह इंसानों और पक्षियों को अधिक प्रभावित करता है। बर्ड फ्लू इंफेक्शन चिकन टर्की, ग्रीस, बत्तख की प्रजाति जैसे पक्षियों को अधिक प्रभावित करता है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery